{"_id":"6918c350038879045207a777","slug":"pneumonia-hits-girl-dies-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-139547-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: निमोनिया की दस्तक, बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: निमोनिया की दस्तक, बालिका की मौत
Sat, 15 Nov 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो04कासगंज के जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़।संवाद
कासगंज। ठंड बढ़ने के साथ जिले में निमोनिया की दस्तक हो गई है। सहावर के चांडी की एक बालिका की निमोनिया की चपेट में आने के बाद मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके अलावा भी काफी संख्या में बच्चे जिला अस्पताल में बीमारियों की चपेट में आकर पहुंचे।
सहावर के चांडी निवासी अनन्या (8) पुत्री अनिल को सर्दी, खांसी का तेज असर देखते हुए परिजन उसे सुबह 5 बजे जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। जांच में निमोनिया की पुष्टि हुई। इलाज के बाद भी बालिका को बचाया नहीं जा सका। सुबह 11 बजे उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ठंड बढ़ने के साथ बच्चे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी, खांसी के अलावा बुखार, सांस लेने में दिक्कत आदि की समस्या बच्चों में देखने को मिल रही हैं। जिला अस्पताल में शनिवार को बुखार से पीड़ित 20 बच्चे और सांस की समस्या लेकर 5 बच्चे आए। इसके अलावा काफी संख्या में सर्दी-खांसी के पीड़ित बच्चे भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि बालिका को निमोनिया की शिकायत थी। इलाज के बाद भी उसकी जान नहीं बच सकी।