{"_id":"5c82111cbdec22146d70641a","slug":"pm-narendra-modi-will-lay-the-foundation-stone-of-agra-metro","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर से पीएम मोदी ने किया आगरा मेट्रो का शिलान्यास, ताजनगरी में हुआ सीधा प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर से पीएम मोदी ने किया आगरा मेट्रो का शिलान्यास, ताजनगरी में हुआ सीधा प्रसारण
Fri, 08 Mar 2019 12:22 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
आगरा मेट्रो शिलान्यास का सजीव प्रसारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के निराला नगर मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आगरा मेट्रो रेल का शिलान्यास किया। आगरा के सूर सदन प्रेक्षागृह में इसका सीधा प्रसारण किया गया। यहां कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया समेत भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि आगरा के लिए मेट्रो रेल बड़ी उपलब्धि है। बिना किसी को दिक्कत हुए आगरा मेट्रो का काम पूरा होगा। कहीं कोई तोड़फोड़ नहीं होगी। किसी को विस्थापित नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश बदल रहा है। अब न्यू इंडिया का दौर है।
उपमुख्यमंत्री ने नाम लिए बिना कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कई लोग ऐसे हैं जो सरहद पार के लोगों से गले मिलते हैं। वहीं कार्यक्रम में एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम शंकर कठेरिया ने कहा कि शहर की सालों पुरानी एक और मांग पूरी हुई है। प्रदेश सरकार में मंत्री एसपी बघेल ने उम्मीद जताई कि भविष्य में मेट्रो का विस्तार फतेपुर सीकरी और टूंडला तक होगा।

छह माह में शुरू हो जाएगा काम
आगरा के सूर सदन में मौजूद उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री व अन्य
आगरा मेट्रो रेल परियोजना को केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश ने मेट्रो परियोजना के लिए करीब 175 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी थी। अब योजना के शिलान्यास का इंतजार हो रहा था। सरकार ने चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले से इसके शिलान्यास कर दिया है। आगरा मेट्रो रेल परियोजना का काम छह माह के भीतर शुरू हो जाएगा।
मेट्रो रेल के दो कॉरिडोर का काम होना है। यहां मेट्रो के लिए दो यार्ड बनाने के लिए जमीन चयन भी कर लिया गया है। एक यार्ड फतेहाबाद रोड पीएसी परिसर में बनाया जाएगा और दूसरा यार्ड यमुनापार क्षेत्र में कालिंदी विहार से आगे बनेगा। पीएसी परिसर में यार्ड बनाने से पहले पीएसी को शिफ्ट किया जाएगा। पीएसी के लिए आगरा-दिल्ली हाईवे पर कीठम के पास जमीन की तलाश कर ली गई है।
चुनाव में मेट्रो का लाभ उठाएगी भाजपा
मेट्रो के शिलान्यास से पहले ही भाजपा ने शहर भर में होर्डिंग लगा दिए। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सौगात देने के लिए धन्यवाद दिया गया है। भाजपा इस प्रोजेक्ट को चुनाव में कैश करने की तैयारी में है। आचार संहिता लगने से पूर्व मेट्रो से संबधित कुछ और काम किए जा सकते हैं।