फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PM Narendra Modi will inaugurate the projects of Agra Smart City in Lucknow on 26 September

यूपी: 26 सितंबर को लखनऊ में पीएम मोदी करेंगे आगरा स्मार्ट सिटी की योजनाओं का लोकार्पण

Tue, 14 Sep 2021 05:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Sep 2021 05:27 AM IST
सार

लखनऊ से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए मांगी गई योजनाओं की सूची पूरी हो चुकी है। प्रधानमंत्री इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर और सीवर कार्य योजना का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi will inaugurate the projects of Agra Smart City in Lucknow on 26 September
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

26 सितंबर को लखनऊ के एक दिन के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगरा स्मार्ट सिटी की 382.69 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें 282.65 करोड़ रुपये की इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर और 100.04 करोड़ रुपये की स्मार्ट सिटी एरिया में सीवर कनेक्शन योजना शामिल है। आगरा स्मार्ट सिटी की इन दोनों योजनाओं का ब्योरा लखनऊ शासन को भेजा गया है। 

विज्ञापन


आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा इस साल मार्च में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का संचालन शुरू कर दिया गया, लेकिन इसका विधिवत लोकार्पण नहीं हो पाया है। अब 26 सितंबर को लखनऊ आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे प्रदेश के स्मार्ट सिटी कार्यों का लोकार्पण करेंगे। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन योजनाओं का लोकार्पण करेंगे, शासन ने उनका ब्योरा स्मार्ट सिटी कंपनियों से मांगा है। आगरा में 11 काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन प्रधानमंत्री 10 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत वाली बड़ी परियोजनाओं का ही लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

1100 सीसीटीवी से सुरक्षा, ट्रैफिक सिस्टम पर नजर
282.65 करोड़ रुपये की लागत से शहर में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर तैयार किया गया है। इस योजना में 63 चौराहों पर 1100 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पैनिक बटन के जरिये महिला सुरक्षा और अपराध रोकने की व्यवस्था है, तो इंटेलिजेंट कैमरों से 43 चौराहों पर ट्रैफिक सिस्टम का संचालन किया जा रहा है। अब तक 10 करोड़ रुपये के चालान यातायात उल्लंघन करने पर जारी किए जा चुके हैं। 

60 हजार घरों को वैक्यूम सीवर से जोड़ा
100.04 करोड़ रुपये की सीवर योजना स्मार्ट सिटी एरिया में पूरी की गई है, जिसमें ताजगंज और उसके आसपास के 60 हजार घरों को वैक्यूम सीवर से जोड़ा गया है। सीवर कनेक्शन के साथ यहां 4 पंपिंग स्टेशनों का निर्माण किया गया है, जिसके जरिये सीवर एसटीपी तक ले जाया जा सकेगा। 

ब्योरा शासन को भेजा
आगरा के नगर आयुक्त निखिल टी. फुंडे ने बताया कि शासन ने स्मार्ट सिटी की योजनाओं का ब्योरा मांगा था, उन्हें भेज दिया गया है। प्रधानमंत्री के द्वारा स्मार्ट सिटी की दोनों योजनाओं का लोकार्पण किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed