फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PM Narendra Modi brought back the Mathura art sculpture from America

मथुरा: अमेरिका से मथुरा कला की मूर्ति वापस लाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें क्या है विशेषता

Mon, 27 Sep 2021 04:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Sep 2021 04:25 PM IST
सार

अमेरिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जो मूर्तियां वापस तोहफे के तौर पर दी हैं, उसमें बैठे हुए बुद्ध की छोटी मूर्ति भी शामिल है, जो लाल पत्थर की है। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi brought back the Mathura art sculpture from America
भगवान बुद्ध की मूर्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की तरफ से तोहफे के तौर पर वापस दी गईं 157 कलाकृतियां लेकर आ गए हैं। इसमें शामिल बुद्ध की मूर्ति मथुरा कला की विरासत है। बैठे हुए बुद्ध की यह मूर्ति करीब दो हजार साल पुरानी है, जिसका बड़ा स्वरूप मथुरा राजकीय संग्रहालय में आज भी संरक्षित है।

विज्ञापन


मूर्ति कला के क्षेत्र में मथुरा कला विश्वविख्यात है। इसमें बुद्ध पर बनी मूर्तियां सर्वाधिक हैं, जो मथुरा से देश-विदेश तक पहुंची हैं। इसमें से अनेक मूर्तियां विभिन्न संग्रहालय एवं एतिहासिक स्थलों पर प्रदर्शित हैं। इसमें राष्ट्रपति भवन का अशोका हॉल, राष्ट्रीय संग्रहालय मुंबई और राजकीय संग्रहालय लखनऊ भी शामिल है। अमेरिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जो मूर्तियां वापस तोहफे के तौर पर दी हैं, उसमें बैठे हुए बुद्ध की छोटी मूर्ति भी शामिल है, जो लाल पत्थर की है। 
विज्ञापन


मथुरा राजकीय संग्रहालय के निदेशक रहे डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि अभय मुद्रा में बैठी हुई बुद्धा की मूर्ति अर्ली कुषाणकाल की है। जिस पर शुभ चिन्ह अंकित हैं। यह मूर्ति करीब दो हजार साल पुरानी होनी चाहिए। इस तरह की मूर्ति सिर्फ मथुरा कला की ही हैं। मथुरा संग्रहालय में प्रदर्शित मूर्ति कटरा बुद्धा के नाम से प्रसिद्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed