फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pm narendra modi appealed to villagers for water conservation

प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र लिखकर की ग्रामीणों से अपील, आइए नामुमकिन को मुमकिन बनाएं

Mon, 15 Jul 2019 03:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Jul 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi appealed to villagers for water conservation
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

जल संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद इस अभियान में आगरा के फतेहाबाद की 70 ग्राम सभाएं भी शामिल हो गई हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, जल शक्ति अभियान में जन सहभागिता के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पत्र के माध्यम से अपील कर रहे हैं। यह पत्र जिला प्रशासन को भेजा गया है। जिसे पढ़कर ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों को सुनाया गया। 
विज्ञापन


सहायक विकास अधिकारी पंचायत पंकज यादव ने रविवार को नगला हाजी में ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारी ने प्रधानमंत्री मोदी का पत्र पढ़कर सुनाया और जल संरक्षण की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने की यह अपील

प्रधानमंत्री ने अपील की है कि स्वच्छ भारत अभियान की तरह इस अभियान को भी जन आंदोलन का रूप देकर सफल बनाएं। पत्र के अंत में लिखा है, 'आइए नामुमकिन को मुमकिन बनाएं और नए भारत के निर्माण में अपना योगदान करें।' 

पंचायत विकास अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री का पत्र मिलने के बाद जल शक्ति अभियान पर ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक ली है। इसमें सचिवों को इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए निर्देश दिए हैं। 

उन्होंने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत ग्रामीणों को पानी सहेजने के तरीके बताए जाएंगे। ग्रामीण इलाकों में पौधरोपण, मेड़बंदी, तालाब खोदाई कराई जाएगी। साथ ही वाटर हार्वेस्टिंग के लिए रिचार्ज पिट बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed