फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PM Modi conducted Rajasthan elections through Mirabai said everything in conversation

PM Modi Mathura visit: मीराबाई के जरिये पीएम मोदी ने ऐसे साधा राजस्थान का चुनाव, बातों-बातों में कह गए सबकुछ

Thu, 23 Nov 2023 10:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Nov 2023 10:50 PM IST
सार

 राजस्थान चुनाव को मीराबाई के जरिये पीएम मोदी बातों-बातों में ही साध गए। हालांकि इस दौरान पीएम मोदी ने आजाद भारत की पहली नेहरू सरकार पर तीखा वार किया।
 

विज्ञापन
PM Modi conducted Rajasthan elections through Mirabai said everything in conversation
PM Modi in Mathura - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीराबाई की 525वीं जयंती पर ब्रजभूमि से आजाद भारत की पहली नेहरू सरकार पर तीखा वार किया। ब्रज के विकास को केंद्र में रख बोले, देश की आजादी के बाद जो पवित्र महत्व ब्रज को मिलना चाहिए था दुर्भाग्य से वह नहीं मिला, जो लोग भारत को उसके अतीत से काटने चाहते थे भारत की संस्कृति, उसकी आध्यात्मिक पहचान से अनजान थे। वो आजादी के बाद भी गुलामी की मानसिकता नहीं त्याग पाए। उन्होंने ब्रज भूमि को विकास से वंचित रखा। आजादी के अमृतकाल में पहली बार देश गुलामी की मानसिकता से बाहर आया है। भाजपा सरकार लाल किले से पंच प्राणों का संकल्प लेकर अपनी विरासत पर गर्व की भावना के साथ आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

 

पीएम मोदी ने बृहस्पतिवार को मथुरा में उप्र पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित मीराबाई की 525वीं जयंती के कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने मीराबाई पर डाक टिकट, 525 रुपये का सिक्का जारी किया। मीराबाई पर बनी डॉक्यूमेंट्री देखी। साथ ही सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी द्वारा प्रस्तुत मीराबाई नृत्य नाटिका भी देखी। पीएम मोदी ने यहां कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर के लोकार्पण की तिथि आ गई है। मथुरा भी पीछे नहीं रहेगा। 84 कोस में फैले ब्रज के मथुरा, वृंदावन, फिरोजाबाद, कासगंज, राजस्थान के करौली, भरतपुर और हरियाणा के पलवल में भी विकास होगा। इन तीनों प्रदेशों की सरकार के साथ विकास पर वार्ता की जाएगी। पीएम मोदी ने कान्हा की धरती से मीरा की प्रशंसा करते हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव को भी साधा। कहा कि मीराबाई के परिवार व राजस्थान की अन्य जनता ने आस्था के केंद्रों व भारत की आत्मा-चेतना की रक्षा की। ब्रज कान्हा की तो राजस्थान वीरों की भूमि है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कान्हा गुजरात जाकर ही द्वारकाधीश बने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ब्रज का गुजरात से एक अलग रिश्ता रहा है। मथुरा के कान्हा गुजरात जाकर ही द्वारकाधीश बने थे. मीरा की भक्ति बिना वृंदावन के पूरी नहीं होती है। उनका अंतिम समय भी गुजरात में ही बीता था। भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त संत मीराबाई का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा शक्ति है। मथुरा की पावन धरा पर संत मीराबाई की 525वीं जन्म-जयंती के उत्सव में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन

ब्रज के कण -कण में श्रीकृष्ण समाए
पीएम मोदी ने कहा कि यहां पर ब्रज और ब्रजवासियों का दर्शन मिला है। कहा कि यहां वही आता है जिसे श्रीकृष्ण बुलाते हैं। यह कोई साधारण धरती नहीं है। ब्रज लालजी और लाडली जी के प्रेम का साक्षात अवतार हैं। ब्रज की रज रज में राधा रानी रमी हुई हैं। कण कण में श्रीकृष्ण समाए हुए हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण कहकर अपने संबोधन की शुरुआत की। इसके बाद लोगों से विलंब से आने के लिए क्षमा मांगी। कहा कि राजस्थान के चुनावी मैदान में था। वहां से भक्ति के माहौल में आया हूं।मोदी ने देश को नए भारत के दर्शन कराए-योगीसीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले साढ़े नौ सालों में देश ने एक नए भारत का दर्शन किया है। इस नए भारत का वैश्विक मंच पर सम्मान बढ़ा है। आज दुनिया पलक पावड़े बिछाकर स्वागत करती है। इस नए भारत के रूप में एक विकसित भारत का नक्शा दुनिया के सामने पेश करता है। एक भारत है और श्रेष्ठ भारत है। यह नया भारत अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति भी करता है और आने वाली पीढ़ी के लिए नई प्रेरणा भी देता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed