फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PM Awas Yojana Rules Revised people having bike fridge and mobile will also get PM housing

PM Awas Yojana Rules Revised: फ्रिज, मोटरसाइकिल वालों को भी मिलेगा पीएम आवास, नए लाभार्थियों के लिए होगा सर्वे

Fri, 20 Sep 2024 12:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Sep 2024 12:09 PM IST
सार

PM Awas Yojana New Guidelines: प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रता नियमों में बदलाव किया गया है। अब फ्रिज, मोटरसाइकिल वालों को भी पीएम आवास मिल सकेगा। नए लाभार्थियों के लिए सर्वे जल्द शुरू होगा। 

 

विज्ञापन
PM Awas Yojana Rules Revised people having bike fridge and mobile will also get PM housing
पीएम आवास योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के पात्रता नियम बदल गए हैं। अब जिनके पास फ्रिज और मोटरसाइकिल है, वे भी आवास के लिए पात्र होंगे। 15 हजार रुपये तक मासिक आय वाले भी अब लाभार्थी बन सकेंगे। नए पात्रों के लिए जल्द जिले में सर्वे शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन


पीएम आवास योजना वर्ष 2024-25 से 28-29 तक के लिए पात्रों को चिह्नित किया जाएगा। शुक्रवार को इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी विस्तृत जानकारी देंगी। उन्होंने बताया कि पहले फ्रिज, दोपहिया वाहन व 10 हजार से अधिक आय वाले आवास के लिए पात्र नहीं थे। उन्हें इस बार छूट दी गई है। दोपहिया वाहन, फ्रिज और 15 हजार रुपये आय तक के लाभार्थी बन पाएंगे। आवेदन करने वालों की सुविधा के लिए पात्रता नियमों के बारे में शुक्रवार को विकास भवन में बैठक होगी।
विज्ञापन




आगरा से हुई थी योजना की शुरुआत
पीएम आवास योजना के तीसरे चरण की घोषणा अप्रैल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान से की थी। तब उन्होंने 2022 तक प्रत्येक बेघर को पक्का घर देने का वादा किया था। लेकिन, सभी लोगों को आवास की सुविधा नहीं मिल सकी। जिसके बाद योजना को दोबारा आगे के लिए बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed