फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pm avas in mainpuri

आवास के नाम पर वसूली करने वालों पर होगी एफआईआर

Tue, 15 Oct 2019 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
pm avas in mainpuri
किशनी नगर पंचायत कार्यालय में लोगों से बात करते पीओ डूडा आरके सिंह - फोटो : MAINPURI
किशनी। नगर पंचायत कार्यालय में परियोजना अधिकारी डूडा ने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी आवास के नाम पर रुपये मांगे तो उसकी सूचना दें। ऐसे लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में भाग लेने के बाद डूडा के परियोजना अधिकारी आरके सिंह नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से बात की। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में 1020 लोग योजना में पात्र पाए गए थे, जिनमें से 767 लोगों को जिओ टैग किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद 747 लोगों को पहली किश्त मिल चुकी है। इन लोगों ने अच्छा निर्माण कार्य भी कराया है। उन्होंने निर्माण की गति तेज करने व गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी डूडा या नगर पंचायत का कर्मचारी अगर आवास दिलवाने के नाम पर धन वसूली करेगा तो उस पर एफआईआर करई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह योजना से वंचित रह गए लोग अभी भी आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान सभासद आदेश गुप्ता, जितेंद्र अंबेडकर, बाबू कठेरिया, शंकर कठेरिया, विपिन सविता, संजू सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed