फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PLV provide legal aid to the needy

Agra News: जरूरतमंद को विधिक सहायता दें पीएलवी

Sun, 14 Apr 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Apr 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
PLV provide legal aid to the needy
जरूरतमंद को विधिक सहायता दें पीएलवी
विज्ञापन

-दीवानी न्यायिक सभागार में प्रशिक्षण हुआ


संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के 17 पैरालीगल वालंटियर (पीएलवी) को दीवानी के न्यायिक सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/सिविल जज अमित सिंह ने कहा कि पीएलवी जरूरतमंद को विधिक सहायता और जानकारी दें। निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही पीएलवी काम करें। आपसी विवादों को समझौते से निपटाने की पहल करें।


उन्होंने कहा कि पीएलवी का काम जरूरतमंद की निशुल्क मदद करना है। कानूनी प्रक्रिया के विचाराधीन होने पर प्राधिकरण के माध्यम से पीड़ित को शीघ्र न्याय दिलाया जा सकता है। जिस पीएलवी को जहां जिम्मेदारी दी जाए। उसी जगह काम करें। अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार सागर ने कहा कि कानून की जानकारी नहीं होने से देहात के लोगों को समय से न्याय नहीं मिल पाता है। पीएलवी की जिम्मेदारी है कि ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जागरूक करके पीडि़त की मदद करें। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि पीड़ित और न्याय पालिका के बीच पीएलवी महत्वपूर्ण कड़ी है। पीएलवी अपने प्रशिक्षण का अपने काम में उपयोग करें। समस्या होने पर विधिक सेवा प्राधिकरण की मदद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed