फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   plot which was priced at Rs 60 lakh, was auctioned for Rs 30 crore officials stunned after seeing amount

Mathura: जिस प्लॉट की कीमत थी 60 लाख रुपये, वो  30 करोड़ रुपये में हुआ नीलाम; धनराशि देख अधिकारी भी चकरा गए

Thu, 25 Jul 2024 10:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Jul 2024 10:16 PM IST
सार

 मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने आवासीय प्लॉटों की नीलामी की। इस नीलामी में 60 लाख रुपये का प्लॉट 30 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ। 
 

विज्ञापन
plot which was priced at Rs 60 lakh, was auctioned for Rs 30 crore officials stunned after seeing amount
रुक्मणी विहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के विभिन्न आवासीय योजनाओं के तहत प्लॉटों की ऑनलाइन नीलामी की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। पहले दिन 8 प्लॉट का ई-नीलामी हुई। इसमें हैरान करने वाली एक बात यह सामने आई कि वृंदावन के रुक्मणी विहार स्थित 300 वर्ग गज का प्लॉट, जो कि 60 लाख रुपये बेस प्राइज का था। ई-नीलामी में शामिल लोगों ने उसकी कीमत बोली लगाते हुए 30 करोड़ रुपये पहुंचा दी। एमवीडीए के अधिकारियों का भी इसको लेकर सिर चकरा गया। हालांकि माना जा रहा है कि प्लॉट को न बिकने देने की साजिश के तहत ऐसा किया गया है।
विज्ञापन


 

इसके अलावा रुक्मणी विहार के 83 नंबर वाला 288 वर्ग मीटर के प्लॉट की कीमत 19 करोड़ 11 लाख रुपये रुपए से अधिक पहुंचा दी गई। इसका बेस प्राइज 58.32 लाख रुपये थी। इसको लेकर विभाग से ही जुड़े लोगों ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया को फेल करने के लिए कुछ लोगों ने अपनी जमानत धनराशि दांव पर लगाते हुए रकम इतनी भर दी कि वास्तविक रूप से लेने वाला आवेदक पीछे हट जाए। कहा यह भी जा रहा है कि ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया को फेल करने के लिए अराजक किस्म के लोगों ने इसमें भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इन्होंने अपने जमानत धनराशि की परवाह न करते हुए बेहिसाब रेट कोड कर दिए। प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी प्रसून द्विवेदी ने बताया कि बोली लगाने वाले आवेदक अगर निर्धारित अवधि में तय कीमत नहीं देंगे तो उनकी जमानत धनराशि जब्त कर ली जाएगी। बाकी प्लॉट की नीलामी अब शुक्रवार और उसके बाद 29-30 जुलाई को होगी। सभी प्लॉट के लिए 889 आवेदन हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed