फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pledged to follow the path shown by the former Prime Minister

Agra News: देश में कंप्यूटर क्रांति राजीव गांधी की देन

Sun, 20 Aug 2023 04:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 20 Aug 2023 04:14 PM IST
विज्ञापन
Pledged to follow the path shown by the former Prime Minister
देश में कंप्यूटर क्रांति राजीव गांधी की देन
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कांग्रेस कार्यालय मंडी धर्मदास पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 79 वां जन्म दिवस सद्भावना दिवस के रूप में कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेकर गरीब और किसान की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया।

कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि देश के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वह संचार युग के संस्थापक थे। देश में कंप्यूटर क्रांति उनकी ही देन है। पूर्व प्रधानमंत्री अपनी स्पष्टवादिता के लिए जाने जाते थे। जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर उन्होंने हमेशा देश में विकास की राजनीति की।
विज्ञापन


शशिभूषण सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यकाल में ही युवाओं को 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर मिले मताधिकार से राजनीति के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया गया। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के उनके सपने को केवल कांग्रेस ही पूरा कर सकती है। मनोज कुमार शाक्य, रमेशचंद्र वर्मा, चंद्रप्रकाश दुबे, रामप्रकाश दुबे, सुरेश राठौर, कैलाश उपाध्याय, विकास मिश्रा, ब्रजेश यादव, लक्ष्मण सिंह, जागेश्वर शाक्य, अनमोल सिंह, रियाजउद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed