{"_id":"699237f2ddff5a1de007cd00","slug":"pledge-to-remain-united-at-hindu-conference-agra-news-c-25-1-agr1008-990561-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हिंदू सम्मेलन पर एकजुट रहने का दिलाया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हिंदू सम्मेलन पर एकजुट रहने का दिलाया संकल्प
Mon, 16 Feb 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
किरावली के श्रीमती शांती देवी डिग्री कालेज पुरामना में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में मौजूद भीड़ फोट
किरावली। गांव पुरामना स्थित श्रीमती शांती देवी डिग्री काॅलेज में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि रहीं मां ध्यानमूर्ति ने लोगों से एकजुट रहने का संकल्प दिलाया। कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज को जगाना है।
सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने, गोसेवा करने, गोहत्या रोकने और सनातन धर्म की रक्षा करने का भी संकल्प दिलाया। प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र कहा कि यह आयोजन आत्म चिंतन के लिए हो रहे हैं। उन्होंने हिंदुओं से संगठित रहने का आह्वान किया। डॉ. प्रशांत लवानियां ने शिक्षा पर जोर दिया। डाॅ. रूचि चतुर्वेदी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से एकजुट होने का संदेश दिया। मौके पर आयोजक भूपसिंह इंदौलिया ने सभी का आभार जताया। मौके पर पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां, अशोक राना, राहुल चौधरी, प्रमोद चाहर, तपेश जैन, सोनू चौधरी, महेंद्र भगत, अरविंद चाहर, मोहन सिंह चाहर आदि मौजूद रहे।