फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Plea to remove Meena Masjid will be heard again court given date of 14 April

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण: मीना मस्जिद हटवाने की याचिका पर फिर होगी सुनवाई, 14 अप्रैल की मिली तारीख

Sun, 02 Apr 2023 08:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 08:30 AM IST
सार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर में बनी मीना मस्जिद को हटवाने की मांग वाली याचिका पर फिर से सुनवाई होगी। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 14 अप्रैल दी है।
 

विज्ञापन
Plea to remove Meena Masjid will be heard again court given date of 14 April
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट मौजूद मीना मस्जिद को हटाने जाने संबंधी वाद में शनिवार को अदालत ने सुनवाई के बिंदु पर फिर से बहस के आदेश किए हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 14 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन

ये है वाद 

पक्षकार अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने श्री कृष्ण जन्मस्थान की उत्तर की ओर मौजूद मीना मस्जिद को श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन पर मौजूद होना बताया है। उन्होंने अदालत से इसे अतिक्रमण मानते हुए हटाने की मांग की है। उन्होंने अपने दावे में मीना मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सचिव तथा सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को भी प्रतिवादी बनाया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामला: अमीन रिपोर्ट के लिए अदालत से नहीं मिल सकी रिट, अब 17 को देनी है आख्या रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर से बहस के आदेश 

इससे पहले अदालत ने सुनवाई के बिंदु पर आदेश सुरक्षित कर लिया था परंतु सिविल जज सीनियर डिवीजन की पीठासीन अधिकारी ने अमीन रिपोर्ट और केस की पोषणीयता के बिंदु पर फिर से बहस के आदेश किए हैं। पक्षकार महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि अदालत ने सुनवाई के बिंदु पर फिर बहस के आदेश किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed