{"_id":"6a121740bd309cf14b0d73cb","slug":"players-won-10-medals-including-six-gold-in-the-district-karate-championship-agra-news-c-365-1-sagr1044-108020-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिला कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण समेत जीते 10 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिला कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण समेत जीते 10 पदक
Sun, 24 May 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 24 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
जिला कराटे चैंपियनशिप
आगरा। सम्राट अशोक हेल्पिंग फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ियों ने जिला कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण सहित 10 पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अब 31 मई को गाजियाबाद में होने वाली राज्य कराटे चैंपियनशिप के लिए भी चुन लिया गया है।
भारतीय बाल विद्या भवन, धांधूपुरा में आयोजित चैंपियनशिप में कराटे कोच हर्ष कल्याण के नेतृत्व में 10 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में संध्या गुनकर, श्रेया कुमारी, महक कुशवाह, करुणा सिंह, नंदिनी कुमारी और शुभम ने स्वर्ण पदक जीते। आदित्य और प्रतिज्ञा ने रजत पदक, चिराग और अनन्या रॉयल ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। राज्य कराटे के लिए चयनित खिलाड़ी देवरी रोड स्थित आंबेडकर पार्क सार्वजनिक स्थल पर संचालित निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र में कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
खिलाड़ियों की उपलब्धि पर सेंटर परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष एवं सीनियर कोच जितेंद्र कल्याण, लोकेश कुमार, मनीष विजल, धर्मेंद्र कल्याण, रामकिशोर गौतम, विवेक कल्याण, रूबी भारद्वाज, जितेंद्र सिंह, आशीष, राकेश कुमार, राखी आनंद, मंजू गुनकर, ममता आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। सीनियर कोच ने बताया कि केंद्र में जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।