{"_id":"69c2ec5ebc19b4b61e019fa0","slug":"players-were-honored-at-the-players-awards-ceremony-held-at-captain-aneek-singh-stadium-and-received-incentives-agra-news-c-421-1-ag11014-4253-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्लेयर्स अवॉर्ड सेरेमनी में खिलाड़ियों का सम्मान, कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम में हुआ आयोजन, खिलाड़ियों को मिली प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्लेयर्स अवॉर्ड सेरेमनी में खिलाड़ियों का सम्मान, कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम में हुआ आयोजन, खिलाड़ियों को मिली प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन
कुबेरपुर। कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम कुबेरपुर में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा की ओर से प्लेयर्स अवॉर्ड सेरेमनी 2025-26 का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार, आईजी आगरा जोन शैलेश पांडेय एवं डीसीपी आगरा सैयद अली अब्बास ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने कहा कि अब छोटे शहरों और कस्बों के खिलाड़ी भी क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथियों में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला और डायरेक्टर प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे। इसके अलावा पूरन डाबर, गोपाल गुप्ता, राजीव वासन, नरेश जैन, विजय भार्गव, डॉ. रंजना बंसल, लोकेंद्र चाहर, नेम सिंह जुरेल, हेमलता काला, पूनम यादव और एकता बिष्ट भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ ही उन्हें प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। संचालन सर्वेश भटनागर और अनीश राजपूत ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन सुनील जोशन और राजेश सहगल ने दिया।