फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Players showing off their talent on the volleyball court

Agra News: वॉलीबॉल कोर्ट में प्रतिभा दिखा रहे खिलाड़ी

Tue, 23 Sep 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Players showing off their talent on the volleyball court
 डाॅ़ किरन सौजिया एकेडमी में चल रहे मैच में पॉइंट अर्जित करने का प्रयास करते खिलाड़ी।  - फोटो : डाॅ़ किरन सौजिया एकेडमी में चल रहे मैच में पॉइंट अर्जित करने का प्रयास करते खिलाड़ी।
मैनपुरी। कुरावली रोड स्थित डॉ़ किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप के चौथे दिन देश और विदेशी खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल कोर्ट में अपनी प्रतिभा का दम दिखाया।
विज्ञापन

मंगलवार को खेले गए अंडर-19 वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल अखनूर जम्मू ने इंडियन कम्यूनिटी स्कूल कुवैत को 2-1 से, बीएसएफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल को 2-0 से और जवाहर विद्या मंदिर ने कार्मेल कॉनवेन्ट स्कूल को 2-0 से हराया।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में संजीवनी इंटरनेशनल स्कूल ने एएसआईएसआई विद्या निकेतन 2-0 से, वेलाम्मल विद्यालयम ने हील स्कूल को 2-0, सेबीजीएचएस कादूर ने संदीपनी एकेडमी को 2-0 और देवस्थली विद्यापीठ ने यूनाईटेड इंडिया स्कूल मस्कट ओमान को 2-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-17 वर्ग में एवीएम स्कूल ने जीएमआई स्कूल 2-0 से हराया।
इससे पहले विद्यालय के चेयरमैन डॉ़ अशोक कुमार और वाइस प्रेसीडेंट डॉ़ किरन सौजिया ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। इस दौरान प्रधानाचार्य जोस जोसेफ, उप प्रधानाचार्या एम हरिनी पॉल, विद्यांशू सौजिया, बलकार सिंह, शैलेंद्र पांडेय, प्रवीन, राहुल, अनिल, श्रेया द्विवेदी, प्रदीप कुमार, डॉ़ नेम कुमार, मुकेश यादव, योगेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed