{"_id":"68ab770b3310e01b4509d8ab","slug":"players-showed-their-strength-in-district-level-taekwondo-agra-news-c-365-1-sagr1044-104273-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिलास्तरीय ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिलास्तरीय ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Mon, 25 Aug 2025 02:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
आगरा। इंदिरापुरम के जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय 11वीं क्योरुगी व चतुर्थ पूमसे जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में जेएमडी ताइक्वांडो अकादमी ने प्रथम, ईगल्स ताइक्वांडो अकादमी ने द्वितीय, पाराशर ताइक्वांडो अकादमी तृतीय स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता के समापन दिवस पर बालक एवं बालिकाओं की सभी वर्गों में नॉन फ्रेशर वर्ग की प्रतियोगिताएं कराई गईं। बालक वर्ग में स्वर्ण पदक प्रशांत, प्रखर सिंह, वंश सोनी, आलोक वर्मा, क्षितिज कुमार दीक्षित, चिराग सिंह ने जीते।
बालिका वर्ग में भाविका शर्मा ने एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतकर परचम फहराया। निर्णायक मंडल में चंद्रशेखर, नरेश बघेल, मनोज सिंह, संदीप कुमार रहे। इस अवसर पर निदेशक स्कूल विनोद बंसल, देवेंद्र सिंह, संतोष कुशवाहा, अरविंद कुमार, सनी कुमार, शिवानी, दुर्गेश, अंजू कुमारी आदि मौजूद रहे।