फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Players showed their strength in Abhay Chauhan Memorial Basketball

Agra News: अभय चौहान मेमोरियल बास्केटबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sun, 26 Apr 2026 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 26 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in Abhay Chauhan Memorial Basketball
अभय चौहान मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट
आगरा। सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज में तृतीय अभय चौहान मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को महापौर हेमलता दिवाकर ने किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 18 और बालिका वर्ग की 10 टीमें शामिल हुईं। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाकर लोगों को रोमांचित किया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला शिवालिक पब्लिक स्कूल और होली पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें होली पब्लिक स्कूल ने 23-16 से जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज ने सेंट पैट्रिक स्कूल को 22-10 से पराजित किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर रंजीत टोप्पो, फादर पॉलुस, शरद चौहान, बीना चौहान, आकृति, हैप्पी शर्मा, यमन दरलामी, रुपाली शर्मा, हिमानी यादव, धीरज सिंह, आदित्य सेठ आदि ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रविवार को होंगे। फाइनल मैच इसी दिन शाम को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed