फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Players showcase their skills in Taekwondo competition

Agra News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

Mon, 13 Apr 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 13 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Players showcase their skills in Taekwondo competition
ताइक्वांडो की द्वितीय इनविटेशनल ओपन प्रतियोगिता
आगरा। ताइक्वांडो की द्वितीय इनविटेशनल ओपन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए मुकाबले बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहे। सात राज्यों के 600 से अधिक खिलाड़ियों ने इसमें प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन शास्त्रीपुरम स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के इंडोर हॉल में किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि रमेश चंद शर्मा ने फाइट शुरू कराकर किया। अध्यक्षता मृत्युंजय शर्मा ने की। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मोहित यादव, विशिष्ट अतिथि स्कूल की प्रधानाचार्य वीणा एवं मोहनसा फाउंडेशन की साधना अनामी रहीं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को 500 रुपये नकद पुरस्कार व उपहार दिए गए। ईएसएस (इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग सिस्टम) और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव स्कोर प्रदर्शित किया। निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय निर्णायक अतुल जाट, जोगेंद्र, उदित राज गुप्ता, रंजियावन, सुशांत, गिरीश गुर्जर, नितिन बघेल, करन वर्मा, श्याम सुंदर नेहा ने सराहनीय भूमिका निभाई। स्वर्ण पदक विजेताओं में तन्मय शर्मा, जय, आरक्षित कुशवाह, अभिनव, हिमांशु चाहर, तेजस्विनी, अक्षिता और देवांशी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed