{"_id":"68d04581929c7310140b6a0c","slug":"players-from-india-and-abroad-are-showing-their-talent-on-the-volleyball-court-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-145588-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वालीबॉल कोर्ट में प्रतिभा दिखा रहे देश और विदेश के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वालीबॉल कोर्ट में प्रतिभा दिखा रहे देश और विदेश के खिलाड़ी
Mon, 22 Sep 2025 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
वॉलीबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
- फोटो : वॉलीबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
मैनपुरी। कुरावली रोड स्थित डॉ़ किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई अंतरराष्ट्रीय वालीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन रविवार को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में कई मैच खेले गए। इसमें देश के साथ दूसरे देशों से आए खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दूसरे दिन खेलों का शुभारंभ सीबीएसई सीटेट यूनिट के डायरेक्टर जेके यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का हिस्सा हैं, बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के लिए भी समय निकालना चाहिए, अच्छा प्रदर्शन नियमित अभ्यास से होता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में कोई हारता नहीं है, एक जीतता है तो दूसरा सीखता है।
इस दौरान एसपी ग्रामीण राहुल मिठास, मुख्य इंजीनियर ओएनजीसी प्रदीप यादव, एडीजे प्रथम एएल सरोज, राकेश पटेल, रामसिंह सौजिया, मुख्त्यार सिंह, दिलीप पांडेय, एसएन राय ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ़ अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेंट डॉ़ किरन सौजिया, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी विद्यांशु सौजिया और टेक्निकल एडवाइजर तेजस्वी सौजिया ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य जोस जोसेफ, उप प्रधानाचार्या एम हरिनी पॉल, श्रेया द्विवेदी, प्रदीप कुमार, डॉ़ नेम कुमार, हिमांशू सिंह, करिश्मा पांडेय आदि मौजूद रहे।
दूसरे दिन इन टीमों ने जीते मुकाबले
दूसरे दिन अंडर-14 वर्ग में आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल ने सीएमकेपी यूपी स्कूल को, एमएच पब्लिक स्कूल ने बीजीएचएस कडूर ने, सतधाम विद्या मंदिर ने देवस्थली विद्यापीठ को, वाइज इंडियन एकेडमी यूएई ने एएसएसआईएसआई विद्या निकेतन को, शाह सतनाम जी बॉयस स्कूल ने भारती पब्लिक स्कूल को और वेलाम्मल विद्यालयम ने गुरु अमरदास पब्लिक स्कूल हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अंडर-17 में दयानंद स्कूल ने डॉ़ एएल इशरत मेमोरियल स्कूल को और सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने डॉ़ किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजूकेशनल एकेडमी को हराया। अंडर-19 वर्ग में श्री वशिष्ठ विद्या मंदिर ने जवाहर विद्या मंदिर को, आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल ने अंसार इंग्लिश स्कूल को और साउथ पॉइंट स्कूल असम की टीम ने इंटरनेशनल इंडियन स्कूल जेधा को हराया है।