फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Players from four districts displayed their skills in the divisional Yoga Olympiad.

Agra News: मंडलीय योग ओलंपियाड में चार जिलों के खिलाड़ियों ने बिखेरा हुनर

Sat, 25 Apr 2026 12:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Players from four districts displayed their skills in the divisional Yoga Olympiad.
आगरा। मंडलीय माध्यमिक विद्यालयी योग प्रतियोगिता में चार जिलों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता ने न सिर्फ प्रतिभाओं को मंच दिया, बल्कि योग के महत्व को भी मजबूती से स्थापित किया। माध्यमिक शिक्षा विभाग, आगरा मंडल द्वारा शैक्षिक सत्र 2026 के प्रथम आयोजन के रूप में मंडलीय माध्यमिक विद्यालयी योग ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों की यह प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज में संपन्न हुई।
विज्ञापन

शुभारंभ मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। अपने उद्बोधन में डॉ. अग्रवाल ने योग को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि योग मन और चित्त को नियंत्रित करने की प्रभावी साधना है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित योग अपनाकर जीवन में संतुलन और एकाग्रता बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्वागत गीत की प्रस्तुति ने वातावरण को सांस्कृतिक रंग दिया, निर्णायक मंडल ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन संतुलन, लचीलापन और प्रस्तुति के आधार पर किया। इस आयोजन में फिरोजाबाद, मैनपुरी और मथुरा सहित आगरा मंडल के सभी जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

परिणाम बालक वर्ग...
प्रथम : सत्यदेव (फिरोजाबाद)

द्वितीय : यश शर्मा (आगरा)
तृतीय : देव कुमार (आगरा)
बालिका वर्ग...
प्रथम : तनु (मथुरा)
द्वितीय : सौरशी गौतम (आगरा)#

तृतीय : गीता (फिरोजाबाद)
मंडलीय स्तर पर आयोजित इस योग ओलंपियाड ने युवाओं में योग के प्रति बढ़ती रुचि और अनुशासन की भावना को उजागर किया। इस दौरान मानवेंद्र सिंह, डॉ. अनिल वशिष्ट, डॉ. एसके सिंह, सत्य प्रकाश यादव, संजीव यादव, हिना चंचल, वीडी पराशर, रोहन चौधरी, दीपा शर्मा, देवेश बघेल, अनिल कुमार, पंकज शर्मा, चौधरी हरपाल सिंह चाहर, पंकज कश्यप, केपी सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed