फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Players from 15 states are showcasing their shooting skills in Shastripuram.

Agra News: शास्त्रीपुरम में 15 राज्यों के खिलाड़ी दिखा रहे निशानेबाजी का कौशल

Fri, 05 Jun 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 05 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Players from 15 states are showcasing their shooting skills in Shastripuram.
राष्ट्रीय डार्ट्स एवं पैरा डार्ट्स चैंपियनशिप
आगरा। शास्त्रीपुरम में बृहस्पतिवार को 26वीं राष्ट्रीय डार्ट्स एवं पैरा डार्ट्स चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के 15 राज्यों से लगभग 150 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय डार्ट्स संघ के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन


उद्घाटन उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष हरी सिंह, मिसेज इंडिया-2021 सैनी सरकार, अखिल भारतीय डार्ट्स संघ के महासचिव प्रशांत साहा व विद्यालय के आरके पांडे ने किया। पहले दिन पैरा एकल, वयोवृद्ध एकल, महिला पुलिस एकल, पुरुष एकल व महिला एकल वर्ग के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला एकल, बालक-बालिका एकल, वयोवृद्ध एकल, मिश्रित युगल, पुरुष युगल, महिला युगल व 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की जूनियर स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इस दौरान आर्या वर्मा, मान्या वाजपेयी, आर्या वर्मा, माहिरा कक्कड़, आर्या बंसल, सान्वी अग्रवाल की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed