{"_id":"69dc094b5eb45c91ac0c4e27","slug":"players-are-now-getting-better-facilities-agra-news-c-365-1-sagr1044-107436-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खिलाड़ियों को अब मिल रहीं बेहतर सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खिलाड़ियों को अब मिल रहीं बेहतर सुविधाएं
Mon, 13 Apr 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। शास्त्रीपुरम के श्री चैतन्य टेक्नो इंडोर हॉल में हो रही ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रविवार को अंतरराष्ट्रीय खेल गतिविधियों को समझने का मौका लोगों को मिला। प्रतियोगिता में ऑफिशियल के रूप में शामिल होने पहुंचे छह बार के राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट और कॉमनवेल्थ खेलों तक अपना दम दिखा चुके ताइक्वांडो खिलाड़ी अतुल जाट ने खिलाड़ियों से खुलकर बात की।
विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए माहौल पहले की तुलना में काफी बेहतर हुआ है। केंद्र सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम लगातार कर रही है। पहले खिलाड़ियों को ट्रेनिंग, संसाधन और आर्थिक मदद के लिए संघर्ष करना पड़ता था। यही वजह है कि भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
अतुल जाट ने अपने कॅरिअर को याद करते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर छह गोल्ड मेडल जीतने के साथ उन्होंने कॉमनवेल्थ खेलों में भी क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया है। अब वह ऑफिशियल के रूप में नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दे रहे हैं। ताइक्वांडो प्रतियोगिता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलता है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।