{"_id":"6a63aa314aad100e630e0072","slug":"player-auction-held-in-agra-for-the-uttar-pradesh-premier-league-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी टी-20 ऑक्शन: 23 लाख में बिके कर्ण शर्मा, मथुरा के पार्थ को मिली नई उड़ान, इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी टी-20 ऑक्शन: 23 लाख में बिके कर्ण शर्मा, मथुरा के पार्थ को मिली नई उड़ान, इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत
Fri, 24 Jul 2026 11:38 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:38 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का खिलाड़ी ऑक्शन शुक्रवार को आगरा में आयोजित किया गया। इसमें खिलाड़ियों की बोली लगाते हुए फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम में शामिल किया।
विज्ञापन
यूपी टी 20 ऑक्शन के बारे में जानकारी देते पदाधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग (यूपीटी20) के चौथे संस्करण का खिलाड़ी ऑक्शन शुक्रवार देर रात तक पंच सितारा होटल में जारी रहा। रात करीब 10 बजे तक 20 खिलाड़ियों पर बोली लग चुकी थी। ऑक्शन में मेरठ के स्पिनर कर्ण शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें काशी सुपर स्टार्स ने 23 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। उनका बेस प्राइस पांच लाख रुपये था।
ऑक्शन के दौरान बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, यूपीटी20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला और आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। पहली बार आगरा में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल ऑक्शन ने शहर को प्रदेश की क्रिकेट गतिविधियों का केंद्र बना दिया।
अब तक की बोली में कर्ण शर्मा के बाद शुभम गौतम 21.50 लाख रुपये, शिवम चौधरी 21 लाख रुपये, मोहम्मद शारिम 17.50 लाख रुपये और शिवा सिंह 17.50 लाख रुपये में खरीदे गए। शुरुआती दौर में ही खिलाड़ियों पर हुई बड़ी बोलियों ने फ्रेंचाइजी के मजबूत टीम संयोजन की रणनीति को भी स्पष्ट कर दिया। मथुरा के प्रतिभाशाली ऑलराउंडर पार्थ पलावत को गोरखपुर लायंस ने उनके बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया। इन दिनों स्कॉटलैंड के ग्लासगो में काउंटी क्रिकेट खेलने पहुंचे पार्थ ने फोन पर खुशी जताते हुए कहा कि यूपीटी20 लीग प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच है। उन्होंने भरोसा जताया कि टीम के विश्वास पर खरा उतरते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
आगरा में पहली बार आयोजित हो रहे इस ऑक्शन को लेकर खिलाड़ियों, कोचों और क्रिकेट प्रेमियों में पूरे दिन उत्साह का माहौल रहा। क्रिकेट जगत का मानना है कि इस आयोजन से न केवल प्रदेश के खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलेगा, बल्कि आगरा की पहचान भी बड़े क्रिकेट आयोजनों के शहर के रूप में और मजबूत होगी।