फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   platelets kit and jumbo pack shortage due dengue outbreak in agra

आगरा में डेंगू का प्रकोप: एसएन मेडिकल कॉलेज में प्लेटलेट्स किट खत्म, जंबो पैक के लिए मारामारी

Sat, 16 Oct 2021 01:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Oct 2021 01:47 PM IST
सार

आगरा में जहां एक तरफ डेंगू-वायरल बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ जंबो पैक और प्लेटलेट्स किट की कमी से मरीजों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन
platelets kit and jumbo pack shortage due dengue outbreak in agra
प्लेटलेट्स की जांच करते चिकित्सक (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में डेंगू-वायरल बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है, जिससे जंबो पैक के लिए मारामारी बनी हुई है। प्लेटलेट्स के लिए मरीजों को 24 से 48 घंटे का इंतजार करना पड़ रह है। मांग अधिक होने से एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स किट खत्म हो गई हैं। निजी ब्लड बैंकों में भी सीमित स्टॉक ही बचा है।

विज्ञापन


लोकहितम ब्लड बैंक के निदेशक अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि सितंबर से जंबो पैक की मांग लगातार एक जैसी बनी हुई है। बीते पांच दिन में तो इसमें और भी तेजी आई है। जिले में 21 ब्लड बैंक से रोजाना 250 से 300 जंबो पैक, प्लाज्मा के 500 से 600 यूनिट और रक्त की 180 से 250 यूनिट तक की पूर्ति हो रही है। यहां आगरा के अलावा फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, एटा, इटावा, शिकोहाबाद, कासगंज तक के मरीजों के लिए जंबो पैक लेने वाले आ रहे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस विभाग में डेंगू का प्रकोप: आगरा में दो दिन में दो सिपाहियों की मौत, 25 पुलिसकर्मी बीमार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ब्लड बैंकों में मशीनें सीमित होने के कारण 24 से 48 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। प्लेटलेट्स किट की भी फिर से कमी होने लगी है। दिल्ली एजेंसी से इनकी मांग के आधे से भी कम मिल पा रहे हैं। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि उत्तर भारत में मांग पांच से आठ गुना बढ़ने से यह परेशानी आ रही है।

किट के लिए एजेंसी से की है मांग
एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि जंबो पैक और रक्त आगरा के मरीजों के अलावा आसपास के जिलों के मरीजों को भी दिया जा रहा है। इससे प्लेटलेट्स किट खत्म हो गई हैं। एजेंसी से किट की मांग कर चुके हैं।

ब्लड बैंकों पर हंगामा, सुरक्षा मांगी
ब्लड बैंकों में जंबो पैक, प्लाज्मा और रक्त की मांग पांच से आठ गुना अधिक होने के कारण ब्लड बैंकों में तीमारदारों की भारी भीड़ लगी हुई है। जल्दी के लिए लोग हंगामा भी कर रहे हैं। ऐसे में कमला नगर स्थित ब्लड बैंक ने पुलिस थाने में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पत्र लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed