{"_id":"6a1f41367eca10b75f0d97ca","slug":"plastic-funeral-procession-carried-message-of-environmental-protection-agra-news-c-25-1-agr1008-1075653-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्लास्टिक की शवयात्रा निकाल दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्लास्टिक की शवयात्रा निकाल दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Wed, 03 Jun 2026 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
अकोला में प्लास्टिक की शव यात्रा निकालते कर्मचारी
अकोला। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को ब्लॉक परिसर में प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत एक अनोखा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने प्लास्टिक की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया।
यह यात्रा ब्लॉक परिसर से शुरू होकर अकोला कस्बे में स्थित प्लास्टिक वेस्ट यूनिट तक गई। एडीओ पंचायत दीपक चाहर ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण आज सबसे बड़ी चुनौती है, जो मानव स्वास्थ्य के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बाजार जाते समय कपड़े या जूट के थैलों का उपयोग करने और प्लास्टिक कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की। कार्यक्रम में डॉ. गंभीर सिंह चाहर, सचिव महेश चौधरी, मुकेश कुमार, चंद्रपाल सिंह और जितेंद्र सिंह सिकरवार आदि मौजूद रहे। संवाद