फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   plantation in mainpuri

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी

Thu, 08 Aug 2019 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
plantation in mainpuri
08एमएनपी-26-रतिभानपुर में प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव के साथ पौधरोपण करते डीएम व एसपी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने गुरुवार को नगला बांक, रतिभानपुर में चारागाह की आठ हेक्टेयर भूमि पर पौधे रोपित किए। प्रभारी मंत्री के साथ विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय और एसपी अजय शंकर राय ने भी पौधे लगाए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। जीवन पर्यंत हमें वृक्षों की किसी न किसी रूप में आवश्यकता होती है। सुबह जो वायु बहती है उसे प्राणवायु कहते हैं। वह फेफड़े, स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद है। उस वायु को प्रवाहित करने में वृक्ष अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत उपयोगी हैं। जब पर्यावरण संतुलित होगा तो समय से वर्षा होगी और हम निरोग एवं स्वस्थ्य रहेंगे। डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे रोपित किए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटते वृक्षों के कारण पर्यावरण तेजी से बदल रहा है। वर्षा भी काफी कम हुई है और भूगर्भ जलस्तर भी फिर घटा है। उन्होंने नगला बांक, रतिभानपुर के लोगों से रोपित किए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान से कहा पूरे एरिया में कटीले तारों की फेंसिंग कराएं जिससे रोपित पौधे सुरक्षित रहें।
एसपी अजय शंकर ने कहा कि पेड़ पर्यावरण संतुलन के साथ साथ मानव जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। एसडीएम सदर रजनीकांत ने कहा चारागाह की जमीन में 12 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। इसमें सेहजन, नीम, बरगद, पीपल, पाकड़ के पौधे लगाए जाएंगे। सीडीओ कपिल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, सीओ सिटी अभय नरायन राय रहे।
किशनी। बसपा के एकमात्र किशनी चेयरमैन अनिल मिश्रा गुड्डू ने गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ली। प्रभारी मंत्री ने चेयरमैन के आवास पर पहुंचकर पहले सदस्यता दिलाई, उसके बाद उनके घर पर भाजपा का झंडा लगाया। गपकापुर में पहुंचकर सदस्यता अभियान चलाया।

चतुरीपुर में किसान प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव के आवास पर सदस्यता अभियान चलाया। कुछ दिन पूर्व भोगांव की आलीपुर खेड़ा की प्रधान नीतू सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली है। एसडीएम प्रेमप्रकाश, सीओ प्रियांक जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, प्रेमसिंह शाक्य, अनुराग पांडेय, राजा दुबे, राहुल राठौर, रमाशंकर तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed