फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Planetarium and Science Park to be built in Agra

UP: इस शहर में बनेगी प्रदेश की तीसरी नक्षत्रशाला..साइंस पार्क का भी होगा निर्माण, 39.62 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Thu, 06 Nov 2025 11:19 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 06 Nov 2025 11:19 PM IST
सार

नक्षत्रशाला और साइंस पार्क से छात्र-छात्राओं को आधुनिक विज्ञान की जानकारी मिलेगी। छात्रों को खगोलशास्त्र के रहस्यों को समझने का अवसर मिलेगा।  स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
Planetarium and Science Park to be built in Agra
नक्षत्रशाला और साइंस पार्क का किया शिलान्यास। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश का तीसरा साइंस पार्क व नक्षत्रशाला आगरा में बनने जा रही है। बृहस्पतिवार को कोठी मीना बाजार के पास एसीपी लोहामंडी कार्यालय के पीछे 39.62 करोड़ की लागत से बनने जा रहे साइंस पार्क और नक्षत्रशाला की नींव रखी गई।
विज्ञापन


शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के साथ उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया। हवन पूजन भी किया गया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि साइंस पार्क में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ रोबोटिक साइंस और साइबर सुरक्षा से विद्यार्थी रूबरू हो सकेंगे। 
विज्ञापन


प्राचीन भारतीय विज्ञान गैलरी में गणित, चिकित्सा व इंजीनियरिंग में भारत की विरासत दर्शाई जाएगी। फन विद साइंस गैलरी, एनसीईआरटी और सीबीएसई पाठ्यक्रम से जुड़े प्रयोग को एक थीम के रूप में दिखाया जाएगा। अब प्रदेश के हर मंडल में साइंस पार्क की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने कार्य योजना तैयार कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्ताव भेजा था। कैबिनेट में प्रस्ताव के बाद मुख्यमंत्री से अनुरोध कर बेसिक शिक्षा विभाग की भूमि को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में स्थानांतरित कराया गया। नक्षत्रशाला और साइंस पार्क से छात्र-छात्राओं को आधुनिक विज्ञान की जानकारी मिलेगी। स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि नक्षत्रशाला के निर्माण से छात्रों को खगोलशास्त्र के रहस्यों को समझने का अवसर मिलेगा।

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, रालोद जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा, महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला, पूर्व मंत्री डॉ. रामबाबू हरित, नरेंद्र बघेल, निर्मला दीक्षित, हेमंत भोजवानी आदि मौजूद रहे।


घायल पक्षियों की सेवा देखकर प्रभावित हुए मंत्री
साइंस पार्क और नक्षत्रशाला का शिलान्यास करने आए केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने कोठी मीना बाजार स्थित पक्षी घर और घायल पक्षी चिकित्सालय को भी देखा। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि पक्षी घर में लगभग 2 हजार से अधिक पक्षी निवास कर रहे हैं। रोजाना घायल पक्षियों का उपचार किया जाता है। जब वे स्वस्थ हो जाते हैं तो उन्हें खुले वातावरण में छोड़ दिया जाता है। मंत्रियों ने पक्षी घर की सराहना की। सेल्फी पॉइंट को भी देखा। यहां पक्षी के आकार में बना यह पॉइंट बच्चों और युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed