खस्ताहाल ताजनगरीः सीएम का भी आदेश नहीं मानते अधिकारी, सड़क पर कचरा, घरों में नहीं पानी, खुदे पड़े गड्ढे
ताजनगरी में सड़क, पानी, स्वच्छता की स्थिति बदतर है। तीन दिन पहले ही सीएम ने वीसी में अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी इस ओर किसी का कोई ध्यान नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली का त्योहार नजदीक है। इसके बावजूद ताजनगरी आगरा में सड़कों पर कचरा पड़ा है। कॉलोनियों में सीवर, गैस व पानी के लिए खोदे गए गड्ढे खुले पड़े हैं। सीवर मैनहोल भी टूटे हैं। कई जगह घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। ये हाल तब है जब बीते बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में त्योहार के पहले नगर निगम को व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लेने के आदेश दिए थे। पेयजल, सफाई और सड़कों के हालात बयां करती अमर उजाला की रिपोर्ट-
कागजों में दस्तक, सड़क पर डलाबघर
डोर-टू-डोर कलेक्शन में लापरवाही से सड़कों पर कचरे के ढेर लगे हैं। शनिवार को एमजी रोड-2 पर बोदला, अमरपुरा के पास सड़क पर 15 दिन से कचरा पड़ा है। जानवर मुंह मारते हैं। यहां कचरा जलाने के भी निशान हैं। 1 फरवरी से 3 मार्च तक नगर निगम ने दस्तक अभियान चलाया था। लोगों को कूड़ा-कचरा के प्रति जागरूक करने का दावा किया था, लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और है। 100 वार्डों में कूड़ा नहीं उठने से कचरा इधर-उधर फेंका जा रहा है। डलाबघर पर सफाई नहीं होने से कचरा सड़कों पर बिखरता है।
पानी को तरस रहे 25 हजार लोग
लोहामंडी क्षेत्र में 25 हजार से अधिक लोग 3 दिन से पानी के लिए तरस रहे हैं। गोकुलपुरा, अशोक नगर, राजामंडी, पुनियापाड़ा, नया बांस में नल से पानी बूंद-बूंद टपक रहे हैं। बाड़ा चरन सिंह में 31 दिन से सप्लाई ठप है। उधर, मदिया कटरा पर क्षतिग्रस्त लाइन के लिए तीन दिन से खुदाई चल रही है। जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह का कहना है कि पाइपलाइन लीक नहीं है। जल निगम का नाला रिसाव हो सकता है। उन्होंने कहा कि राजामंडी और गोकुलपुरा में तीन लीकेज ठीक कराई हैं। प्रभावित क्षेत्रों में जल्द जलापूर्ति बहाल हो जाएगी।