Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pink autos will run on the roads, women will get permits

Agra News: सड़कों पर दौड़ेंगे पिंक ऑटो, महिलाओं को मिलेंगे परमिट

Thu, 20 Nov 2025 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Pink autos will run on the roads, women will get permits
संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक करते मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह - फोटो : स्त्रोत सूचना विभाग
आगरा। सड़कों पर आगरा में अब पिंक ऑटो रिक्शा भी दौड़ेंगे। इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा। पहले चरण में 50 परमिट जारी होंगे। बुधवार को मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। पिंक ऑटो में जीपीएस और पैनिक बटन होगा जो पुलिस थाने से लिंक होगा।
विज्ञापन


मंडलायुक्त के समक्ष प्राधिकरण ने मिशन शक्ति फेज-3 के तहत पिंक ऑटो रिक्शा के परमिट स्वीकृति का प्रस्ताव रखा। बताया कि महिला चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके अलावा पिंक ऑटो चलाने वाली महिलाएं पर्यटकों को गाइड भी कर सकेंगी। पर्यटन विभाग व होटल एसोसिएशन इन्हें सात दिवसीय प्रशिक्षण देगा। फॉरेन टूरिस्ट फेसिलिटेशन के तहत पिंक ऑटो रिक्शा को होटलों में फ्री पार्किंग मिलेगी।
विज्ञापन


सभी ऐतिहासिक स्मारकों को जोड़ने वाले रूट पर भी पिंक ऑटो रिक्शा चलेंगे। कुल 100 परमिट जारी होंगे। पहले चरण में 50 परमिट जारी होंगे। कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में भी पिंक ऑटो रिक्शा की पार्किंग होगी। मंडलायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो स्टेशन के निकट और नगर सीमा के भीतर 10 रूट पर सीएनजी वाहन की सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव भी पास हुआ। पैदल यात्रियों को मेट्रो स्टेशन से अपने गंतव्य तक पहुंचने में परिवहन की असुविधा होती है। यात्रियों की मांग एवं मेट्रो विभाग के सर्वे के बाद 10 मार्गों की पहचान की गई है।


बैठक में पिछले तीन महीने में आगरा मंडल में जारी नए परमिट, परमिट नवीनीकरण, वाहन प्रतिस्थापन, परमिट निरस्तीकरण आदि की रिपोर्ट पेश की गई। जिसमें आगरा में विभिन्न श्रेणी के वाहनों के नए जारी परमिटों की संख्या 346, परमिट नवीनीकरण 105 और 207 परमिट निरस्त हुए हैं। फिरोजाबाद में नए जारी परमिट 244 बने। नवीनीकरण 21 और निरस्तीकरण 192 का हुआ। मथुरा में नए परमिट 268, नवीनीकरण 40 और निरस्त 171 हुए हैं। मैनपुरी में नए परमिट 239, नवीनीकरण 14, एवं निरस्त 71 परमिट हुए हैं।



बैठक में संभाग के अराष्ट्रीयकृत निजी बस मार्गों पर स्थायी सवारी गाड़ी परमिटों के आवेदनों पर विचार हुआ। मैनपुरी से इटावा वाया करहल, किरतपुर, गांगसी, कुचैला मार्ग पर 13 आवेदन और एटा-मैनपुरी वाया सकीट-बेवर-अलीगंज मार्ग पर 1 आवेदन आया है। मंडलायुक्त ने आवेदनों की स्वीकृत करने के निर्देश दिए। उप परिवहन आयुक्त विदिशा सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed