{"_id":"6a52aad584570de86f03fda5","slug":"piles-of-filth-at-mevli-kalan-gaushala-cows-sick-agra-news-c-25-1-agr1008-1106701-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मेवली कलां गोशाला में गंदगी के ढेर, गोवंग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मेवली कलां गोशाला में गंदगी के ढेर, गोवंग बीमार
Sun, 12 Jul 2026 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।मेवली कलां गौशाला का निरीक्षण करते उपमुख्यपशु चिकित्सा अधिकारी फतेहाबाद सतेंद्र स
फतेहाबाद। विकास खंड फतेहाबाद की मेवली कलां स्थित गोशाला में गायों की दुर्दशा के शनिवार को कई वीडियो वायरल किए गए। इनमें हरे चारे व बीमार गायों के रखरखाव को लेकर लोगों ने विरोध जताया।
सरकार की ओर से गोवंश को गोशाला में रखा जा रहा है। इनकी देखभाल की जिम्मेदारी एनजीओ को सौंपी गई है, लेकिन एनजीओ सही तरीके से जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रही हैं। नतीजनतन, गोशालाओं में गोवंशों की हालत खराब होती जा रही है। शनिवार को सोशल मीडिया पर फतेहाबाद की मेवली कलां स्थित गोशाला के कई वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। वायरल वीडियो में गोशाला में बड़ी संख्या में गोवंश बीमार दिखाई दे रहे हैं। उनके लिए हरे चारे व चोकर की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। वहीं गोशाला में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहीं वायरल वीडियो को किसी ने एसडीएम फतेहाबाद स्वाति शर्मा को भेज दिया गया। उन्होंने उप मुख्यपशु चिकित्सा अधिकारी फतेहाबाद को गोशाला की जांच के लिए आदेश दिए। उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि गोशाला में दो गाय बीमार थीं। एनजीओ प्रतिनिधि ने बताया कि गोवंश के लिए हरा चारा आता है। अन्य व्यवस्थाएं सही पाई गई हैं। साफ सफाई को लेकर निर्देश दिए गए हैं।बीमार गायों का इलाज चल रहा है।