फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pigeon stolen of two lakh rupees created rumor in agra

आगरा: दो लाख रुपये के कबूतर चोरी का मचा हल्ला, पुलिस पहुंची तो सामने आया यह मामला

Fri, 14 Jan 2022 12:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Jan 2022 12:10 AM IST
सार

मकान की छत से 72 कबूतर चोरी होने का हल्ला मचा था। पुलिस पहुंची तो व्यापारी ने कबूतरों के उड़ने की आशंका जताई। 

विज्ञापन
Pigeon stolen of two lakh rupees created rumor in agra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के छत्ता क्षेत्र की एक कॉलोनी में दो दिन पहले एक व्यापारी के घर से पालतू कबूतर चोरी होने का मामला बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया गया कि घर की छत पर बना पिंजरा खोलकर कबूतर चोरी किए गए। शाम को मामला पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि पुलिस के सामने व्यापारी ने लिखकर दिया कि आशंका है कि उसके कबूतर उड़ गए।

विज्ञापन

चर्चा के मुताबिक, व्यापारी का जूते के फीते बनाने का काम है। वह कबूतरबाजी का शौक भी करते हैं। उन्होंने घर की दूसरी मंजिल की छत पर पिंजरा बना रखा था। 72 कबूतर पाले हुए थे। उनकी कीमत तकरीबन दो लाख रुपये थी। बुधवार को व्यापारी छत पर आए तो पिंजरा खुला हुआ था। कबूतर नहीं थे। चोरी की आशंका जताई गई। कबूतरों को बोरे में भरकर ले जाना बताया गया। 
विज्ञापन

मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाना छत्ता पुलिस हरकत में आ गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि व्यापारी को बुलाया गया। उसने बताया कि कबूतर चोरी नहीं हुए हैं। कुछ कबूतर उड़ गए थे। चर्चा यह भी है कि कबूतर उड़ाने का लाइसेंस नहीं होने की वजह से व्यापारी ने पुलिस के सामने यह बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दुकानों में दीवार और छत तोड़कर चोरी
ट्रांसपोर्ट नगर में चोरों ने बुधवार रात को तीन दुकानों की दीवार और छत तोड़कर चोरी की। लोहे और पीतल का सामान चोरी करके ले गए। घटना से दुकानदारों में आक्रोश है। 

ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर एक में दीपक शर्मा, जमीलउल्ला और मलकीत का वर्कशॉप है। इनमें गाड़ियों की मरम्मत का कार्य होता है। बुधवार रात को दुकानों में चोरी की गई। बृहस्पतिवार सुबह दुकानों को खोलने पर घटना की जानकारी हुई। चोरों ने दुकानों की छत और दीवार को तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। चोर पीतल और लोहे के पार्ट्स चोरी करके ले गए। 

दीपक शर्मा के मुताबिक, अक्तूबर 2021 में भी चोरी हुई थी। चोरों ने चार दुकानों के जंगले काटे थे। 75 हजार रुपये के साथ लोहे और पीतल का सामान चोरी किया था। एक और दुकान से 35 हजार रुपये और सामान चोरी किया गया था। 

दस महीने पहले एक दुकान से पांच लाख कीमत की 65 बैटरी चोरी कर ले गए थे। इन घटनाओं के बाद मजबूत जंगले और दरवाजे को लगवाया था। अब चोरों ने छत और दीवार तोड़ दी। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि सूचना मिली है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed