फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pig sector pilgrimage development council should be constituted

शूकर क्षेत्र तीर्थ विकास परिषद का किया जाए गठन

Tue, 29 Jun 2021 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Pig sector pilgrimage development council should be constituted
सोरों। तीर्थनगरी के बाशिंदो ने पौराणिक तीर्थ सोरों के विकास के लिए शूकर क्षेत्र तीर्थ विकास परिषद का गठन किये जाने की मांग मुख्यमंत्री से की है। इस संबंध में संत तुलसीदास नगर विकास समिति ने मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा है। समिति के संयोजक डा. प्रभाकर पाराशरी, लवकुश निर्भय , राधामोहन महेरे, हेमेंद्र शास्त्री, राहुल वशिष्ठ, प्रशांत तिवारी, अंशुल भारद्वाज आदि ने योगी सरकार से शूकर क्षेत्र विकास परिषद गठित कर तीर्थ का सर्वांगीण विकास कराये जाने की मांग की है।
विज्ञापन

भेजी जा चुकी है डीपीआर
योगी सरकार प्रदेश में तीर्थों के पुनरुत्थान का काम कर रही है। पौराणिक तीर्थ शूकर क्षेत्र के विकास की 106 करोड़ की डीपीआर मुख्यमंत्री के 2018 में एटा में की गई विकास की घोषणा के अनुरूप बनाकर भेजी गई है। जिसका आज तक मुख्यमंत्री ने संज्ञान नहीं लिया। - प्रो. डा. राधाकृष्ण दीक्षित, पौराणिक महत्व के विशेषज्ञ।
विज्ञापन

परिषद के गठन से मिलेगी विकास को गति
प्रदेश व केंद्र में सत्ताधारी दल भाजपा की होने के कारण यहां विकास के अनुकूल परिस्थितियां हैं। लेकिन जनप्रतिनिधियों की पैरवी के अभाव में तीर्थ के विकास की योजना की फाइल सचिवालय में लंबित है। शूकर क्षेत्र तीर्थ विकास परिषद के गठन से तीर्थनगरी के विकास को गति मिलेगी। - मुन्नीदेवी, पालिकाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed