फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   picture of Dr. Bhimrao Ambedkar printed on floor was an uproar

UP: फर्श पर बाबा साहब व महात्मा बुद्ध की तस्वीरें, भड़के अनुयायी...सिपाही को वर्दी पकड़ खींचा

Sat, 24 May 2025 11:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 May 2025 11:19 AM IST
सार

आगरा के दिल्ली गेट स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल के फर्श पर ऐसी टाइल्स बिछा दी गई, जिस पर  डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर छपी हुई थी। इसे देख लोगों में आक्रोश फैल गया। मामले में एएसपी से शिकायत की गई है।
 

विज्ञापन
picture of Dr. Bhimrao Ambedkar printed on floor was an uproar
फर्श पर बाबा साहब व महात्मा बुद्ध की तस्वीरें, भड़के अनुयायी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली गेट स्थित एक नर्सिंग होम की छत के फर्श पर डॉ. आंबेडकर और महात्मा बुद्ध की तस्वीरों वाले टाइल्स लगाने पर आजाद समाज पार्टी ने हंगामा किया। पुलिस से हाथापाई भी हुई। पांच कार्यकर्ताओं को थाने ले आने पर थाने में भी हंगामा हुआ। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


 

दिल्ली गेट स्थित सरकार नर्सिंग होम की छत पर बाबा साहब और महात्मा बुद्ध की तस्वीरों वाले टाइल्स लगाए गए थे। इस पर लोग गंदगी कर रहे थे। पता चलने पर आजाद समाज पार्टी के महानगर अध्यक्ष शानू मोहम्मद, विक्की आजाद, शशांक बौद्ध, आकाश, विनय, केशव, हैप्पी सहित दर्जनों कार्यकर्ता नर्सिंग होम में पहुंचकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना था कि साजिशन फर्श पर इन महापुरुषों की तस्वीरों वाले टाइल्स लगाए गए हैं। कहासुनी बढ़ने पर हरीपर्वत थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस और कार्यकर्ताओं में हाथापाई होने पर पुलिसकर्मी की वर्दी के बटन टूट गए। पुलिस ने पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और उन्हें थाने ले आए।

 
विज्ञापन

इसके बाद बसपा के जिलाध्यक्ष विमल कुमार, सविता, आमिर उस्मानी, श्याम प्रकाश बोधि समेत दर्जनों आंबेडकर अनुयायी थाने पहुंच गए। हंगामा बढ़ने पर अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह, एडीसीपी आदित्य, एसीपी हरीपर्वत विनायक भोंसले ने लोगों को समझाया। कई बार कार्यकर्ताओं से बहस हुई। अधिकारियों ने कहा कि ओछी हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


 

दो घंटे तक चली बहस
आंबेडकर अनुयायियों और पुलिस के बीच करीब दो घंटे तक बहस होती रही। आजाद समाज पार्टी के नेताओं का कहना था कि उनके कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने मारपीट की। पुलिस का कहना था कि कार्यकर्ताओं को समझाने पर वह पुलिस के साथ मारपीट पर उतारू हुए थे। बाद में आजाद समाज पार्टी की ओर से अस्पताल संचालक और वहां काम कर रहे सत्यप्रकाश नामक व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर दी गई। देर शाम कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया। एसीपी विनायक भोंसले ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed