{"_id":"6a45844ccd8780113803c0db","slug":"photographers-clash-over-taking-photos-at-the-taj-mahal-agra-news-c-365-1-sagr1045-108665-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ताजमहल में फोटो खींचने पर फोटोग्राफरों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ताजमहल में फोटो खींचने पर फोटोग्राफरों में मारपीट
Thu, 02 Jul 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
आगरा। विश्व धरोहर ताजमहल के रॉयल गेट पर फोटो खींचने को लेकर दो लाइसेंसी फोटोग्राफरों के बीच मारपीट हो गई। पर्यटकों के सामने हुई इस घटना से स्मारक परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलते ही मौके पर तैनात सीआईएसएफ के जवान ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों फोटोग्राफर भूपाल सिंह और शिवम को हिरासत में लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ संरक्षण सहायक कलंदर बिंद ने बताया कि अनुशासनहीनता के चलते फिलहाल दोनों फोटोग्राफरों को ताज परिसर में काम करने से रोक दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक ये दोनों ताजमहल में किसी भी प्रकार का कार्य नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन