फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Photo of girl post on fake Instagram ID by unknown

आगरा: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर डाला छात्रा का फोटो, अंजान फोन कॉल से दहशत में आई पीड़िता

Sat, 22 May 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 May 2021 12:06 AM IST
सार

छात्रा का फोटो किसी के साथ जोड़कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। जब छात्रा को पता चला तो उसके होश उड़ गए। उसने चाइल्डलाइन के हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में साइबर सेल जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Photo of girl post on fake Instagram ID by unknown
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना दी गई। इसके बाद छात्रा के फोटो डालकर उसका नंबर लिख दिया। छात्रा के मोबाइल पर अनजान लोगों के कॉल और मैसेज आने लगे। इससे वो दहशत में आ गई। छात्रा ने चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करके मदद मांगी। इस पर उसकी काउंसिलिंग की गई। वहीं पुलिस को भी मामले से अवगत कराया। साइबर सेल ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली किशोरी दसवीं की छात्रा है। उसके मोबाइल पर 15 दिन से फोन कॉल आ रहे थे। लोग उससे दोस्ती के लिए कह रहे थे। अलग-अलग काम करने के लिए भी बोल रहे थे। उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी आने लगे। इससे छात्रा दहशत में आ गई। किसी ने उसे बताया कि उसके नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना दी गई है। इस पर उसका नंबर लिखा है। फोटो भी किसी के साथ जोड़कर लगाया गया है। 
विज्ञापन


फोटो पर एक हजार से ज्यादा लाइक आ गए हैं। पीड़ित छात्रा ने इस बारे में अपने परिवार को नहीं बताया। उसे डर था कि परिजन पुलिस के पास जाएंगे। इससे वह और बदनाम हो जाएगी। उसने चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीओ की समन्वयक रितु वर्मा ने बताया कि छात्रा दहशत में थी। उसकी काउंसिलिंग की गई। उसे समझाया गया कि डरे नहीं। पुलिस की मदद लें। इसके बाद थाना पुलिस और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। शक है कि छात्रा की फोटो का गलत इस्तेमाल किसी जानकार ने ही किया है। पुलिस की जांच चल रही है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed