फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PHC in the treatment of the SN Medical Crisis

पीएचसी से एसएन मेडिकल तक में उपचार का संकट

Mon, 16 Jan 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Mon, 16 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
PHC in the treatment of the SN Medical Crisis
मतदाता
एसएन मेडिकल कालेज और स्वास्थ्य विभाग का लगभग 70 फीसदी स्टाफ विधानसभा चुनाव में ड्यूटी लगा दी गई है। इसमें चिकित्सक और फार्मेसिस्ट तक शामिल हैं।
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कालेज से करीब 1200 कर्मचारियों की सूची जिला प्रशासन को भेजी गई है। इसमें लिपिक, फार्मेसिस्ट, लैब टेक्नीशियन, वार्ड ब्वाय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं। इसके चलते एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, मरहम पट्टी तक समेत सभी कार्य प्रभावित होंगे। आपरेशन नहीं हो पाएंगे। पोस्टमार्टम में दिक्कत आ सकती है।
बता दें, एसएन में डाक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ के तमाम पद पहले ही खाली चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की बात करें तो यहां से 2500 कर्मचारियों की सूची है। इसमें से 15 स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट के तौर पर छह एसीएमओ और सहायक शोध अधिकारी (एआरओ) शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में चुनावी ड्यूटी लगने से चिकित्सकीय सेवाएं चलाने में दिक्कतें आएंगी।
विज्ञापन


सीएमओ ने डीएम को खत लिखा
सीएमओ डा. बीएस यादव ने डीएम को पत्र लिखा है, जिसमें प्रमुख सचिव के साथ वीडियो कांफ्रेंस में स्वास्थ्यकर्मियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रहने का हवाला देकर राहत देने की मांग की है। एसएन मेडिकल कालेज प्राचार्य डा. सरोज सिंह भी डीएम से ड्यूटी में छूट देने की मांग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed