फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pharmacists staged a strike at the CMO office

Agra News: फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना

Fri, 20 Dec 2024 05:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 20 Dec 2024 05:48 PM IST
विज्ञापन
Pharmacists staged a strike at the CMO office
मुख्यमंत्री के नाम एसीएमओ को सौंपा 24 सूत्री ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीएमओ कार्यालय पर धरना देते हुए प्रदर्शन किया। सीएमओ को मुख्यमंत्री के नाम 24 सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पदनाम परिवर्तित करने, औषधियों का नुस्खा लिखने का अधिकार दिए जाने, लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की सरकार से मांग की।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में सीएमओ कार्यालय परिसर में फार्मासिस्टों ने धरना शुरू किया। एसोसिएशन के जिला मंत्री शिवमंगल सिंह ने कहा कि फार्मासिस्ट संवर्ग में अराजपत्रित पदों पर कार्यरत फार्मासिस्ट के पद योग्यता और कार्य दायित्व के अनुरूप अन्य समकक्षीय और तकनीकी डिप्लोमाधारी पद धारकों की भांति ग्रेड पे प्रदान किया जाए।
विज्ञापन

मांग की कि महानिदेशालय द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के अनुसार फार्मासिस्ट का पद नाम फार्मेसी अधिकारी और चीफ फार्मासिस्ट का पद नाम चीफ फार्मेसी अधिकारी किया जाए। विशेष कार्याधिकारी फार्मेसी का पद नाम बदलकर सहायक निदेशक फार्मेसी किया जाए, फार्मेसी शिक्षा को देखते हुए फार्मासिस्टों को प्राथमिक उपचार के साथ कुछ सीमित औषधियों का नुस्खा लिखने का अधिकार प्रदान किया जाए। प्रदेश के ग्रामीण अस्पतालों में फार्मासिस्टों से ओपीडी कराई जाती है, जिस कारण विधिक समस्याएं भी उत्पन्न हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मासिस्ट संवर्ग के विभिन्न पदों का पुनर्गठन करते हुए प्रत्येक मुख्य चिकित्साधिकारी के अधीन एक प्रभारी अधिकारी फार्मेसी, प्रत्येक 300 बेड या उससे बड़े अस्पताल में एक-एक विशेष कार्याधिकारी फार्मेसी और संयुक्त निदेशक फार्मेसी के पद सृजित किए जाएं, वर्ष 2005 के बाद नियुक्त फार्मासिस्ट की वरिष्ठता सूची बनाई जाए, फार्मासिस्ट की एसीपी शासनादेश पूर्व से जिला स्तर पर निर्धारित की जाए, फार्मासिस्टों की ड्यूटी लिस्ट के अनुरूप ही कार्य कराया जाए, मानव संपदा पोर्टल से मेरिट के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया की जाए, जिलों में नान फंक्शनल वेतनमान, स्थायीकरण, वार्षिक वेतन वृद्धि, एसीपी, महंगाई भत्ते की एरियर राशि का भुगतान जीपीएफ के भुगतान, सेवानिवृत्ति के बाद देयकों के भुगतान निर्धारित समय पर ही हो, ब्लड बैंक में नियुक्त फार्मासिस्टों के कार्य निर्धारित किए जाएं।

इस मौके पर डाॅ. नेत्रपाल सिंह, डाॅ. अवधेश यादव, डॉ. उदय प्रताप सिंह, रवींद्र सिंह गौर, प्रताप बहादुर सिंह, राजीव यादव, , प्रदीप शाक्य, दीपक कुमार, कृष्णपाल सिंह, विमलेश कुमार, अतुल कुमार, प्रदीप दीक्षित आदि फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed