{"_id":"f992b6876a011bb07d65e24bf45b4a15","slug":"pf-sistam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में लागू होगा भारत का पीएफ सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में लागू होगा भारत का पीएफ सिस्टम
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 30 Oct 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड हो चुका कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अब दूसरे देशों के लिए नजीर है। नेपाल का कर्मचारी भविष्य निधि संगठन भारतीय पीएफ (प्रोविडेंट फंड) सिस्टम को अपना रहा है। नेपाल का 22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इस सिस्टम को जानने, समझने और फिर अपनाने के लिए आगरा आया हुआ है। गुरुवार को संजय प्लेस स्थित उपक्षेत्रीय कार्यालय में नेपाल के अधिकारियों ने पीएफ दावों के निस्तारण और यूनिवर्सल एकाउंट नंबर को जाना।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल उमेश प्रसाद सुबेदी, भरत खातीवाड़ा, निर्मला शर्मा, शांति प्रधान आदि अधिकारी भारतीय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की कार्य प्रणाली के बारे में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
सहायक भविष्य निधि आयुक्त वीके अस्थाना ने सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारियों के लिए पीएफ दावे और दूसरे मामले निपटाने की कार्य प्रणाली बताई। पावर प्वाइंट प्रेंजेंटेशन के जरिए पीएफ दावों और एकाउंट की प्रणाली का तुलनात्मक अध्ययन कराया। आगरा से पहले नेपाल के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में जनकपुरी स्थित राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षण लिया। इसमें डीके जैन, बीपी शर्मा, पंकज अग्रवाल, आरएल तिवारी और प्रशिक्षण अकादमी से आए लक्ष्मण शामिल रहे।