{"_id":"60f1e5668ebc3ec7f066b43b","slug":"petrol-pump-worker-looted-by-miscreant-of-mathura-two-arrested-agra-news-agr5001090200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के बदमाश ने लूटा था पेट्रोल पंप कर्मी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के बदमाश ने लूटा था पेट्रोल पंप कर्मी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एत्मादपुर में छलेसर के पास पेट्रोल पंप के कर्मचारी से लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी और पकड़ा गया। दोनों ने दो दिन पहले शराब ठेके के मुनीम को भी लूटा था।
12 जुलाई को विजय नगर कॉलोनी निवासी हर्षवर्धन शर्मा के एत्मादपुर स्थित राज आटो मोबाइल्स पेट्रोल पंप के कर्मचारी किशन सिंह तोमर से बदमाशों ने 5.23 लाख रुपये लूट लिए थे। बदमाश कर्मचारी का स्कूटर भी ले गए थे। बाद में स्कूटर और अपनी एक बाइक छोड़ गए थे। बाइक चोरी की थी। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी थी।
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि शुक्रवार को कीठम अंडरपास के नीचे मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार दो बदमाशों को घेर लिया। पुलिस को देखकर बदमाश फायरिंग करने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी में हेमंत उर्फ राजू निवासी गांव रदोई, थाना बल्देव, मथुरा है। उसके पास से 75400 रुपये, तमंचा, दो कारतूस बरामद किए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि साथी केपी उर्फ कुंवरपाल निवासी हाथरस, करन निवासी ने रेकी करके पेट्रोल पंप कर्मी से लूट की थी। दो लाख हेमंत ने लिए थे। हेमंत का साथी अमित कुमार निवासी नगला बरी, हाथरस भी पकड़ा गया। उन्होंने दस जुलाई को अछनेरा साधन मार्ग पर शराब ठेके के मुनीम संजू बघेल निवासी मंडी फतेहपुर सीकरी से दो लाख रुपये लूटने की वारदात कबूली है।