फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Petrol pump tanks were sealed

पेट्रोल पंप के टेंकों को किया गया सील

Tue, 22 Mar 2022 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump tanks were sealed
कासगंज के चिलकिनिया रोड पर ग्राम कुढार पर लगी पैट्रोल पंप की जांच कर सैंपल लेते क्षेत्रीय खाद्य अ - फोटो : KASGANJ
कासगंज। ढोलना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुढार के चिलकुनिया रोड पर संचालित वायो डीजल पंप की पीजी पोर्टल (लोक शिकायत पोर्टल) पर की गई शिकायत के बाद आपूर्ति विभाग हरकत में आ गया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने पंप का निरीक्षण कर डीजल व पेट्रोल के छह नमूने लिए। साथ ही पंप के टैंकों को सील कर दिया। पंप से अग्रिम आदेश तक बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम कुढार निवासी चरन सिंह ने पीजी पोर्टल पर फर्जी तरीके से वायोडीजल पंप के संचालन के संबंध में प्रधानमंत्री को संबोधित ऑनलाइन शिकायत की थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलापूर्ति अधिकारी केएन सिंह ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुनील कुमार को पंप की जांच करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान पंप पर कोई नाम अंकित नहीं मिला। पंप पर डीजल पेट्रोल की आमद एवं स्टॉक रजिस्टर, पंप संचालन से संबंधित कोई भी कागज, आमद की सुरक्षित सैंपलिंग किट, भूमिगत ईधन मापने के लिए डिप रोड, डिप चार्ट आदि नहीं मिले।
विज्ञापन

जांच टीम ने पेट्रोल व डीजल के तीन-तीन नमूने लिए। पंप पर लगे डिस्पेंसरी यूनिट के चार नोजल में से तीन काम करते मिले। जबकि एक नोजल खराब मिला। इनकी रीडिंग भी ली गई। पंप पर कर्मी सचिन मौजूद मिले। जबकि संचालक मौजूद नहीं मिले। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने बताया कि टैंकों को सील कर दिया गया है। पंप संचालक को तीन दिन में सभी आवश्यक कागज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed