फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   petrol pump car accident woman crushed cctv footage

UP: खौफनाक मौत...पेट्रोल पंप पर बैठी थी महिला, पीछे से आई कार कुचल गई; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Thu, 04 Sep 2025 08:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Sep 2025 08:40 AM IST
सार

आगरा के मारुति एस्टेट पेट्रोल पंप पर कार की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हुई, चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
petrol pump car accident woman crushed cctv footage
सीसीटीवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के मारुति एस्टेट (जगदीशपुरा) स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार सुबह कार की चपेट में आकर 60 वर्षीय वृद्धा की मृत्यु हो गई। मृतका बेटे के साथ बाइक में पेट्रोल भरवाने आई थीं। बेटे के कतार में लगने पर पंप पर बैठ गईं। तभी एक कार पीछे से आ गईं। वह उसकी चपेट में आ गईं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कैद हो गई। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

घटना सुबह तकरीबन 10 बजे की है। हनुमान नगर, जगदीशपुरा निवासी रोहित ने बताया कि उनका तयेरा भाई ललित और ताई मुन्नी देवी बाइक से रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। घर के पास ही एस्सार कंपनी के पेट्रोल पंप पर रुक गए। ललित बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए कतार में लगा हुआ था। इसी बीच मुन्नी पंप के आगे की तरफ फर्श पर बैठ गईं। उनके पीछे एक कार भी खड़ी थी। अचानक चालक ने कार को आगे बढ़ाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्नी देवी कार की चपेट में आ गईं। कार के आगे के पहिये उनके ऊपर से निकल गए। शोर सुनकर चालक ने कार को रोका। मां को देखकर ललित भी दाैड़ता हुआ आया। वह कार से ही मुन्नी देवी को नजदीक के अस्पताल ले गए, मगर उन्हें हालत गंभीर होने की वजह से ट्राॅमा सेंटर जाने के लिए बोल दिया। वह देहली गेट स्थित अस्पताल आए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन ने पुलिस को सूचना दी। मगर तब तक कार चालक भाग निकला।
 
विज्ञापन

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। इसमें साफ दिख रहा है कि मुन्नी देवी फर्श पर बैठी हुई थीं। कार भी पंप पर तेल भरवा रही है। अचानक कार चालक तेजी से निकालता है। महिला भी चपेट में आ जाती हैं। बाद में लोगों के शोर मचाने पर कार रुक जाती है।

 

परिवार में मचा कोहराम
मुन्नी देवी के पति की 15 साल पहले मृत्यु हो गई थी। उनके 5 बेटे और दो बेटियां हैं। बेटे मजदूरी करते हैं। एक ही मकान में देवर का परिवार भी रहता है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पंप पर कार से हादसा हुआ था। परिजन ने तहरीर दी थी। इस पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed