फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Petrol price in Mainpuri crossed a hundred

पेट्रोल 100 के पार, अब डीजल का इंतजार

Tue, 29 Mar 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Petrol price in Mainpuri crossed a hundred
मैनपुरी। सात दिन में डीजल तीन रुपये और पेट्रोल चार रुपये महंगा हो गया है। दोनों के दाम सात दिन में छह बार बढ़ाए गए हैं। जिले में अब पेट्रोल का भाव सौ के पार चला गया है। पंप मालिक दाम अभी और बढ़ने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

मार्च में सात दिन में छह बार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। लगातार बढ़ रहे दामों से वाहन चालक, किसान, व्यापारी सभी परेशान हैं। उनका कहना है कि केंद्र सरकार लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ा रही है। इससे हर वर्ग के व्यक्ति की जेब पर भार पड़ रहा है। लगातार महंगे हो रहे डीजल से भाड़ा बढ़ जाएगा। जिले में मंगलवार को पेट्रोल 100.35 प्रति लीटर बिका वहीं डीजल का भाव 91.88 रुपये प्रति लीटर हो गया।
विज्ञापन

बढ़े हुए दामों पर एक नजर
तारीख पेट्रोल डीजल
22 मार्च 96.30 रुपया 87.89 रुपया
23 मार्च 97.18 रुपया 88.69 रुपया
25 मार्च 97.98 रुपया 89.49 रुपया
26 मार्च 98.76 रुपया 90.27 रुपया
28 मार्च 99.56 रुपया 91.18 रुपया
29 मार्च 100.35 रुपया 91.88 रुपया
खेती पर पड़ेगा असर
डीजल के दाम बढ़ने से खेती पर असर पड़ेगा। सिंचाई करने के साथ ही पकी फसल की कटाई करना महंगा हो जाएगा। ज्यादातर इलाके में फसल की कटाई ट्रैक्टर से की जाती है जबकि सिंचाई डीजल पंप सैट से की जाती है। किसानों का मानना है कि डीजल महंगा होने से फसल काटने केे लिए ट्रैक्टर मालिक किराया बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल के दाम बढ़ने से यात्रा करना महंगा हो जाएगा। सात दिन में छह बार पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं। दाम बढ़ने का असर वाहन चालकों पर पड़ रहा है।
विकास मिश्रा, अवधनगर
डीजल महंगा होने से खेती पर असर पड़ेगा। सिंचाई और फसलों की कटाई महंगी हो जाएगी। डीजल वाहनों में किराया भी बढ़ेगा। किसान की परेशानी बढ़ेगी।
संजीव प्रजापति, यदुवंशनगर
सात दिन में छह बार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं। दाम अभी और बढ़ने की संभावना है। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
मेहरबान सिंह यादव, पेट्रोल पंप मालिक
वाहनों में डीजल और पेट्रोल की ही खपत होती है। डीजल और पेट्रोल के दाम केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से तय करती है। बाजार पर रुस-यूक्रेन युद्ध का असर है।
रोहित जैन, पेट्रोल पंप मालिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed