फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PET Exam: Two days exam will start from today at 15 centers

पीईटी परीक्षा: 15 केंद्रों पर आज से शुरू हो रही परीक्षा

Fri, 14 Oct 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
PET Exam: Two days exam will start from today at 15 centers
कासगंज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) शनिवार से जिले में 15 केंद्रों पर आयोजित होगी। दोनों दिन की परीक्षा में 27456 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की सूचिता बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों को पांच सेक्टरों में बांटा गया है। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थी। परीक्षा में लगने वाले सभी कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए है। इसके अलावा सीटिंग प्लान तैयार कर कक्षों और विद्यालय परिसर के गेट पर चस्पा किया गया है। ताकि परीक्षार्थियों को दिक्कतेें न हो। प्रत्येक पाली के लिए 6864 परीक्षार्थी 15 परीक्षा केंद्रों पर आवंटित किए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

--
इन केंद्रों पर पहुंचेंगे प्रश्नपत्र
कासगंज। पीईटी परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र जनपद पहुंच गए हैं। इन प्रश्नपत्रों को कोषागार में डबल लॉक की सुरक्षा में रखा गया है। शनिवार को सुबह के समय ही इन प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों को पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
परीक्षा केंद्रों पर आवंटित परीक्षार्थी
जेपी पब्लिक स्कूल 504, द्रोपदी देवी जाजू विद्यालय 552, एसकेएम इंटर कॉलेज 600, एमजी इंटर कॉलेज 288, जीजीआईसी 504, एमजी डिग्री कॉलेज 336, बीएवी इंटर कॉलेज 408, एसटीडीएम इंटर कॉलेज 600, केए पीजी कॉलेज 504, श्री गणेश इंटर कॉलेज 600, आजाद गांधी इंटर कॉलेज 480, सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल 288, बल्देव बिहारी विद्यालय नगला खंजी 336, एनआर पब्लिक स्कूल प्रहलादपुर 480, एसटीडीएम इंटर कॉलेज सोरों 384 परीक्षार्थी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed