फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pesticide mainpuri health news

Agra News: कीटनाशक दवाओं के नमूने हुए फेल, विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

Sat, 24 Dec 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
pesticide mainpuri health news
मैनपुरी। कीटनाशक दवाओं के दो नमूने फेल होने पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने दो उर्वरक विक्रेेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। उन्होंने विक्रेताओं को निलंबन आदेश जारी करते हुए जवाब उपलब्ध कराने के लिए सात दिन का समय दिया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने अपने नियमित निरीक्षण के दौरान राधा खाद बीज भंडार कुरावली से 23 अगस्त 2022 को कीटनाशक लेम्डासाइलोथ्रेन का नमूना लिया था। इसके अलावा श्री हंस बीज भंडार भांवत रौड मैनपुरी से 17 अगस्त 2022 को कीटनाशक कारटॉप हाइड्रोक्लोराइड का नमूना लिया था। दोनों नमूने जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट आई तो दोनों ही नमूने अमानक पाए गए। इनमें उपलब्ध दवा की मात्रा मानक से कम थी। इस पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने शनिवार को दोनों विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। साथ विक्रेताओं को आदेशित किया है वे उक्त कीटनाशक दवा का विक्रय अब नहीं करेंगे।
विज्ञापन

नमूना फेल होने के संबंध में विक्रेता को सात दिन में साक्ष्य सहित जवाब उपलब्ध कराना होगा। जवाब न देने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed