फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Peru's second potato seed research centre in the world will open in Singana

किसानों के लिए खुशखबरी: सींगना में खुलेगा पेरू का विश्व में दूसरा आलू बीज शोध केंद्र, 6 साल से देख रहे थे सपना

Wed, 02 Apr 2025 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 02 Apr 2025 09:35 AM IST
सार

आलू किसानों के लिए ये खुशखबरी है। छह साल से आलू बीज शोध केंद्र का सपना जो अधूरा था, वो अब पूरा होने जा रहा है। सींगना में चीन के बाद पेरू का दूसरा सबसे बड़ा बीज उत्पादन केंद्र खुलने जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Peru's second potato seed research centre in the world will open in Singana
आलू किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन के बाद आगरा के सींगना में पेरू का दूसरा सबसे बड़ा बीज उत्पादन केंद्र खुलने जा रहा है। बुधवार को उद्यान एवं वन मंत्री इसका निरीक्षण करेंगे। इस केंद्र में अंतरराष्ट्रीय प्रजातियों के आलू बीजों का उत्पादन व शोध कार्य होगा।
विज्ञापन


प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना बुधवार सुबह 11 बजे आगरा आएंगे। पहले 138 हेक्टेयर में फैले सींगना स्थित आलू बीज उत्पादन केंद्र जाएंगे। यहां पिछले साल अंतरराष्ट्रीय आलू शोध संस्थान, पेरू, दक्षिण अमेरिका ने करीब 10 हेक्टेयर में उन्नत प्रजातियों के लिए प्रोजेक्ट शुरू करने पर सहमति जताई थी। सेंक्चुअरी क्षेत्र में होकर रास्ते को लेकर अड़चन आ गई। बाधा दूर होने के बाद अब यहां पेरू के आलू वैज्ञानिक कार्य शुरू करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: करणी सेना को पढ़ा देंगे इतिहास...12 अप्रैल की चुनौती स्वीकार, दलित संगठनों ने किया ये ऐलान; सपा सांसद का समर्थन
विज्ञापन
विज्ञापन



नीलकंठ और शकरकंद को मिलेगा बढ़ावा
उप निदेशक उद्यान डॉ. धर्मपाल सिंह के अनुसार आगरा में नीलकंठ प्रजाति आलू के साथ शकरकंद उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। फिलहाल आगरा से खाड़ी देशों के अलावा मलेशिया, नेपाल आदि में आलू निर्यात हो रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed