फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   person who bought the jewellery thinking him to be a fool turned out to be same got a shock of 2.5 lakhs

UP: खुद को चालक और सामने वाले के बेवकूफ समझने की ऐसी भूल...ढाई लाख रुपये का लगा झटका, तो उड़े होश

Tue, 26 Nov 2024 12:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Nov 2024 12:21 PM IST
सार

आगरा में नगर निगम के  सेवानिवृत्त कर्मचारी को चालाकी भारी पड़ गई। वो जिस इंसान को बेवकूफ समझकर उस जेवर खरीदे, वो निकली निकले। वो ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी का शिकार हो गया। 


 

विज्ञापन
person who bought the jewellery thinking him to be a fool turned out to be same got a shock of 2.5 lakhs
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी को टप्पेबाज गैंग ने ठग लिया। खुदाई में सोने के जेवरात और सिक्के निकलने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ले लिए। सराफ से जेवरात चेक कराने पर नकली निकले। पुलिस ने जाल बिछाकर आगरा, इटावा, कानपुर नगर और रायबरेली के 4 टप्पेबाज गिरफ्तार किए। उनसे 2 लाख से अधिक रुपये, नकली जेवरात बरामद किए गए।
विज्ञापन


 

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मुकुल, कन्हैया, शंकर और अर्जुन गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों ने थाना हरीपर्वत क्षेत्र में घटना की थी। 13 नवंबर को नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी बेलनगंज निवासी सुरेंद्र कुमार को शंकर मिला था। उनसे कहा कि वह बिहार के मजदूर हैं। खुदाई करते समय पुराने सिक्के मिले हैं। उन्हें सिक्के दिखाए और कीमत पता करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 30-40 रुपये कीमत बता दी। इस पर वो उनसे खरीदने की बात करने लगा। मगर, उन्होंने मना कर दिया। वो अपना मोबाइल नंबर और एक सिक्का देकर चला गया। उन्होंने सिक्का चेक कराया। वह चांदी का निकला। इस पर सुरेंद्र ने शंकर को काॅल किया। उसने उन्हें ट्रांसपोर्ट नगर में बुलाया। एक हार दिखाया। कहा कि सोने का है। हार में से दो मोती तोड़कर दे दिए। उन्होंने मोतियों को चेक कराया। सराफ ने वह असली बताए।
विज्ञापन

इस पर सुरेंद्र को लगा कि फायदा हो जाएगा। उन्होंने शंकर से बात की। वह 1 किलोग्राम के मोती होने का दावा करने लगा। इस पर उन्होंने 5 लाख में साैदा तय किया। ढाई लाख रुपये दे दिए। वह खरीदे गए हार को सराफ के पास चेक कराने गए। उन्होंने उसे नकली बताया। यह सुनकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

नकली के साथ रखते हैं असली
पुलिस ने बताया कि गिरोह का मुख्य सरगना कन्हैया है। गिरोह के सदस्य अपने पास नकली चेन रखते हैं। इससे लोगों को ठगते हैं। वह विश्वास दिलाने के लिए अपना मोबाइल नंबर भी दे देते हैं। साथ ही नकली जेवरात में असली भी लगाकर रखते हैं, जिससे लोगों को काटकर चेक कराने के लिए दी जा सके। पकड़ा गया आरोपी शंकर पूर्व में वाराणसी के थाना कोतवाली और लंका थाने में वर्ष 2019 में पकड़ा गया था। उसे जेल भेजा गया था। गिरोह ने सुरेंद्र कुमार से रुपये ठगने के बाद मोबाइल बंद कर दिया था। पुलिस ने नंबर की काॅल डिटेल निकाली। पता चला कि आरोपियों ने 15 और लोगों से इसी तरह संपर्क किया था। इनमें ग्वालियर का युवक भी था। उसे सोने का असली मोती दिया गया था। टप्पेबाजों ने उसे आईएसबीटी पर बुलाया था। पुलिस ने पकड़ लिया।

इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने शाहगंज के रामनगर निवासी मुकुल, इटावा के थाना बसरेहर के ग्राम बादरी पूठ निवासी कन्हैया, कानपुर नगर के थाना सचेंडी स्थित रामपुर भीमसेन निवासी शंकर और रायबरेली के थाना जहानाबाद स्थित रायपुर नहरिया रोड निवासी अर्जुन गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। उनसे 2.05 लाख रुपये, 4 मोबाइल, 5 सिम, दो सिक्के, प्लास, चिमटी लोहे की आदि बरामद की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed