फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   person shot bullet, land dispute

रंजिश के चलते युवक को गोली मारकर किया घायल

Fri, 06 May 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
person shot bullet, land dispute
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन की रंजिश के चलते युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। घायल युवक की अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला हंसी में बृहस्पतिवार की देर रात्रि युवक अर्जुन पुत्र नेकसे अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी अचानक किसी ने उसको गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगी। गोली की आवाज सुनकर गांव में अफरातफरी मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल युवक को चिकित्सालय में भर्ती कराया। बाद में घटना के पीछे जमीन की रंजिश कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही विनोद व उसके एक अन्य साथी को हिरासत में लिया। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

- नगला हंसी में बृहस्पतिवार की रात्रि युवक अर्जुन को गोली मार दी गई। उपचार के लिए उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गांव के ही दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। - गोविंद वल्लभ शर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, सिकंदरपुर वैश्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed