Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Permit for agriculture, tractor carrying passengers

Agra News: परमिट कृषि का, सवारियां ढो रहे ट्रैक्टर

Thu, 06 Nov 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 06 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Permit for agriculture, tractor carrying passengers
मैनपुरी। कृषि कार्य के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले ट्रैक्टर सवारियां ढो रहे हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने के साथ ये लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। पुलिस जहां यातायात माह चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। वहीं सड़कों पर खुलेआम नियमों की तोड़ते ये ट्रैक्टर शायद पुलिस को दिखाई नहीं दे रहे हैं। कई बार हादसे होने के बाद भी पुलिस की नींद नहीं खुल रही है। आरटीओ का भी इस ओर ध्यान नहीं है। संभागीय परिवहन विभाग (आरटीओ) कार्यालय से ट्रैक्टर को सिर्फ कृषि कार्य के लिए पंजीकृत किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्र में किसान खेतों की जुताई और सिंचाई के लिए ट्रैक्टर का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा कृषि से संबंधित सामान ले जाने में प्रयोग करते हैं। वहीं इन ट्रैक्टरों से कृषि कार्य के साथ ही व्यवसायिक कार्य भी लिया जा रहा है। जनपद की सड़कों पर ट्रैक्टर मिट्टी, बालू, सीमेंट और अन्य सामान ले जाते दिख जाएंगे। सामान ढोने के साथ ही ट्रैक्टर काफी समय से सवारियां ले जाने का काम भी कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मेले में जाना हो या किसी समारोह में, ट्रैक्टर का ही इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं इनमें एक-दो नहीं बल्कि 20 से 25 लोग सवार हो जाते हैं। जबकि ऐसा करना यातायात नियमों के खिलाफ है। इसके बाद भी यातायात पुलिस या आरटीओ इन पर कोई कार्रवाई नहीं करता। जब कोई हादसा होता है तो कुछ दिन अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है, लेकिन कुछ समय बाद वह भी बंद हो जाती है। आरटीओ के आंकड़ों की मानें तो जनपद में अक्तूबर तक करीब 19500 ट्रैक्टर पंजीकृत हैं। वहीं सड़कों पर करीब 2000 से ज्यादा ऐसे ट्रैक्टर चल रहे हैं, जिनका पंजीकरण समाप्त या रद्द हो चुका है। कई ऐसे भी हैं जिनका बीमा समाप्त हो चुका है। ये सड़कों पर लोगों की जान के लिए खतरा बनकर दौड़ रहे हैं। ट्रैक्टर का प्रयोग सिर्फ कृषि कार्य में होगा। अगर अन्य कार्य में इसका प्रयोग किया जा रहा है तो अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। बिना पंजीकरण के चलने वाले वाहन बंद किए जाएंगे। - शिवम यादव, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed