{"_id":"68fe75d12e02a2788201eaba","slug":"peoples-throats-will-be-moistened-with-rs-18-crore-kasganj-news-c-175-1-agr1054-138757-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 18 करोड़ रुपये से गीले होंगे लोगों के कंठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 18 करोड़ रुपये से गीले होंगे लोगों के कंठ
विज्ञापन
कासगंज। शहरवासियों को पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका 18 करोड़ रुपये की लागत से तीन बड़े ओवरहेड टैंक का निर्माण करा रही है। सराय वाली मस्जिद क्षेत्र व प्रभु पार्क में ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य चल रहा है। तीसरे स्थान पर टंकी बनाने के लिए भूमि का चिन्हांकन कर लिया है।
नगर पालिका की आबादी करीब 1.25 लाख से अधिक है। 25 वार्डों में पेयजल आपूर्ति के लिए अलग-अलग स्थानों पर नलकूप, ओवर हेड टैंक व मिनी नलकूप बनाए गए हैं। शहर में जलापूर्ति को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। गर्मियों के मौसम में कई मोहल्लों में पानी की भारी किल्लत होती है। लोगों को पेयजल आपूर्ति की किल्लत से निजात मिले, इसके लिए नगर पालिका ने तीन स्थानों पर ओवरहेड टैंक बनाने लिए 18 करोड़ रुपये की लागत से पूर्व में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा। अमृत योजना 2.0 के तहत इस परियोजना को शासन से मंजूरी मिल गई। स्वीकृति मिलने के बाद जनवरी माह में सराय मस्जिद के पास व प्रभुपार्क क्षेत्र में 12 लाख लीटर की क्षमता का ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शुरु कराया गया है।
इस्माइलपुर रोड पर बनाया जाएगा ओवरहेड टैंक
12 लाख लीटर की क्षमता का ओवरहेड टैंक बनाने के लिए इस्माइलपुर रोड पर भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया है। प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण शुरु किया जाएगा। नगर पालिका में जल निगम के एई गौरव वर्मा ने बताया कि अमृत योजना 2.0 के तहत वार्डों में पेयजल आपूर्ति के लिए तीन ओवर हैड टैंक बनाए जा रहे हैं। शहर में 8 किलोमीटर तक पाइप लाइन बिछाई गई है। शीघ्र ही अन्य स्थानों पर कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन :
पेयजल आपूर्ति के लिए तीन स्थानों पर ओवरहेड टैंक बनाए जा रहे हैं। टैंकों का निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को पानी की किल्लत नहीं होगी। लोगों के घरों तक नल से जल पहुंचेगा।
-मीना माहेश्वरी, चेयरमैन नगर पालिका परिषद कासगंज